Jokes: 6 साल का चिंटू अपनी मम्मी के साथ का फोटो खिंचवाने के लिए फोटो स्टूडियो गया, फोटोग्राफर बच्चे को पुचकारते हुए बोला... पढ़ें आगे

Joke 1:
6 साल का चिंटू अपनी मम्मी के साथ का फोटो खिंचवाने के लिए फोटो स्टूडियो गया।
फोटोग्राफर बच्चे को पुचकारते हुए बोला – बेटा, मेरी तरफ देखो, इस कैमरे से अभी कबूतर निकलेगा।
….
चिंटू – बेवकूफों जैसी बातें मत कर, फोकस एडजस्ट कर, पोर्ट्रेट मोड यूज करना, मैक्रो के साथ, ISO 200 के अंदर रखना, हाई रिज़ोल्यूशन में फोटो आनी चाहिए। वरना पैसे नहीं मिलेंगे। काम पर ध्यान दे। बोलता है कबूतर निकलेगा। तेरे ताऊ ने कबूतर डाला था कैमरे में।
Joke 2:
एक बार चम्पू बाज़ार से कपड़ा खरीदने गया,
दुकान पर पहुंच कर…
चम्पू : शर्ट का कपड़ा दिखाइए…
दुकानदार : सर, प्लेन में दिखाऊं….???
चम्पू : नहीं हेलीकॉप्टर में दिखा….हरामखोर,
बंदर की औलाद… मुझे क्या बंदर समझ रखा है, दिखा नहीं कि मजाक शुरू…।

Joke 3:
बहू- मां जी, ये अभी तक नहीं आए
……
कहीं कोई लड़की का चक्कर तो नहीं है उनके?
………..
मां जी- अरे कम्बख्त..! तू तो हमेशा गलत ही सोचती है…
……
हो सकता है कि किसी ट्रक के नीचे आ गया हो…!!
Joke 4:
दीपा ने अपनी मां को फोन किया –
मम्मी, मेरा उनसे झगड़ा हो गया है,
मैं 3-4 महीनों के लिए घर आ रही हूं।
….
मां बोली- झगड़ा उस कम्बख्त ने किया है
तो सजा भी उसे ही मिलनी चाहिए।
तू वहीं रुक, मैं 5-6 महीने के लिए आ रही हूं।

Joke 5:
घोंचू- भैया, सभ्यता और शिष्टाचार का तो लगता है जमाना ही नही रह गया…।
पोंचू- क्यों क्या हुआ…?
घोंचू- कल मन्नू आया था।
मैंने कहा- चाय मंगाऊं, तो झट हामी भर दी।
तुम्हीं कहो, मेरा फर्ज पूछना था तो उसका भी मना करना फर्ज था या नहीं?
