Jokes: 6 साल का चिंटू अपनी मम्मी के साथ का फोटो खिंचवाने के लिए फोटो स्टूडियो गया, पढ़ें आगे..

s

Joke 1:

लड़का -: मम्मी ‘लव मैरिज’ करने से घरवाले नाराज होते हैं क्या..?
मम्मी -: तू जरूर किसी चुड़ैल के चक्कर में होगा …
और यह सब तुझे उसी डायन ने कहा होगा
लड़कियां तो बस लड़कों को फंसाने में ही लगी रहती हैं।
जहां अच्छा लड़का देखा शुरू हो गईं…बेटा तू इनसे बच के रहना।
ये बहुत मक्कार और कमीनी होती हैं।और इनका तो खानदान भी……….
लड़का -: बस मम्मी … ऐसा कुछ नहीं है..।
वो तो डैडी बता रहे थे कि आप दोनों की लव मैरिज हुई थी !

Joke 2:

गुंडा ( बंदूक तानते हुए ) : जिंदगी चाहते हो तो अपना पर्स मेरे हवाले करदो !
सरदार जी : यह लो !
गुंडा : कितने मूर्ख हो तुम, मेरी बंदूक में तो गोली ही नहीं है !
सरदार जी : और मेरे पर्स में भी कहां रुपये थे !

d

Joke 3:

सरदार जी की माँ : पुत्तर तुझे यहाँ से जालंधर जाने में 1 दिन लगा 
और वापस आने में 3 दिन लगे, वो भी नयी कार से ऐसा क्यों ??
….
सरदार जी : माँ! ये कार बनाने वाले भी पागल हैं ! 
आगे जाने के लिए 4 गियर बनाये हैं, और वापस आने के लिए केवल 1 ही रिवर्स गियर बनाया है !

Joke 4:

सनता इंटरव्यू देने गया…
बॉस ने पूछा तुम कितने भाई बहन हो…
सरदार: 5
बॉस: उन में तुम्हारा नंबर कौनसा है… ?
सनता : एयरटेल का….

s

Joke 5:

6 साल का चिंटू अपनी मम्मी के साथ का फोटो खिंचवाने के लिए फोटो स्टूडियो गया।
फोटोग्राफर बच्चे को पुचकारते हुए बोला – बेटा, मेरी तरफ देखो, इस कैमरे से अभी कबूतर निकलेगा।
….
चिंटू – बेवकूफों जैसी बातें मत कर, फोकस एडजस्ट कर, पोर्ट्रेट मोड यूज करना, मैक्रो के साथ, ISO 200 के अंदर रखना, 
हाई रिज़ोल्यूशन में फोटो आनी चाहिए। वरना पैसे नहीं मिलेंगे। 
काम पर ध्यान दे। बोलता है कबूतर निकलेगा। तेरे ताऊ ने कबूतर डाला था कैमरे में।

From Around the web