Jio ने लॉन्च किए चार सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, कम कीमत के साथ मिलेगी ज़्यादा वैलिडिटी

PC: TV9
एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने भी ट्राई द्वारा सुझाए गए चार नए सस्ते रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। जियो ने ये चार सस्ते रिचार्ज प्लान पिछले महीने ट्राई द्वारा सुझाए गए दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के 13वें संशोधन के अनुसार लॉन्च किए हैं। जो एक महीने की वैधता प्रदान करते हैं। दूरसंचार नियामक ने दूरसंचार कंपनियों को 'फीचर फोन उपयोगकर्ताओं' के लिए केवल वॉयस वाले सस्ते प्लान लॉन्च करने का निर्देश दिया था, जिससे उनकी जेब पर बोझ न पड़े।
जियो के ये चारों प्लान 147 रुपये, 177 रुपये, 196 रुपये और 197 रुपये की कीमत पर लॉन्च किए गए हैं। जियो ने इन प्रीपेड प्लान को वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल की तुलना में कम कीमत पर पेश किया है। ट्राई के साथ एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान 185 रुपये में आता है। इसी तरह, ट्राई के साथ वोडाफोन का सबसे सस्ता प्लान 179 रुपये में आता है। वोडाफोन-आइडिया का सबसे सस्ता प्लान 25 दिनों की वैधता के साथ आता है।
147 रुपये का प्लान
जियो के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान की वैधता 22 दिनों की है। इस प्रीपेड प्लान के फायदों पर गौर करें तो इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही यूजर्स को 300 फ्री SMS का भी फायदा मिलता है।
177 रुपये का प्लान
Jio के सबसे सस्ते 177 रुपये के रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्रीपेड प्लान के फायदों पर गौर करें तो इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही यूजर्स को 300 फ्री SMS का भी फायदा मिलता है।
196 रुपये का प्लान
Jio का सबसे सस्ता 196 रुपये का रिचार्ज प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान के फायदों पर गौर करें तो इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही यूजर्स को 300 फ्री SMS का भी फायदा मिलता है।
197 रुपये का प्लान
Jio का यह सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान एक कैलेंडर महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। एक कैलेंडर महीने का मतलब है कि यह उस तारीख तक एक महीने के लिए वैलिड रहेगा जिस दिन रिचार्ज किया गया है। इस प्रीपेड प्लान के फायदे यह हैं कि इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही, यूज़र्स को 300 फ़्री SMS का फ़ायदा भी मिलता है।
