कहीं कोई और तो नहीं चला रहा आपका Facebook? ऐसे तुरंत करें Check

d

क्या आपको कभी ऐसा लगा है कि कोई दूसरा व्यक्ति आपके फेसबुक अकाउंट का इस्तेमाल कर रहा है? अगर हां, तो घबराने की जरूरत नहीं है। फेसबुक में एक ऐसा फीचर मौजूद है, जिसकी मदद से आप देख सकते हैं कि आपका अकाउंट किन डिवाइस में लॉगिन है और लॉगिन किस जगह से हुआ है। यह जानकारी आपके अकाउंट की Security Check करने में काफी मददगार हो सकती है।

कई बार हम अपना फेसबुक अकाउंट किसी पुराने फोन, कंप्यूटर या दूसरे डिवाइस में लॉगिन करके भूल जाते हैं। ऐसे में अकाउंट खुला रह सकता है। इसलिए समय-समय पर लॉगिन सेशन चेक करना एक अच्छी आदत है।

फेसबुक  में लॉगिन डिवाइसेज कैसे चेक करें?

सबसे पहले अपने फोन में फेसबुक App खोलें और Menu पर जाएं। इसके बाद Settings & Privacy पर टैप करें और Settings खोलें।

अब Accounts Center में जाएं। यहां Password and security विकल्प को चुनें। इसके बाद Where you're logged in पर टैप करें।

अब आपको उन डिवाइस की लिस्ट दिखाई देगी, जिनमें आपका फेसबुक अकाउंट लॉगिन है। इसमें दूसरे डिवाइस की जानकारी दिखाई जा सकती है। कुछ मामलों में फेसबुक आपको डिवाइस और अनुमानित लोकेशन जैसी जानकारी भी दिखाता है।

अगर लिस्ट में आपको कोई ऐसा डिवाइस दिखाई देता है जिसे आप पहचानते नहीं हैं, तो उस सेशन को Log Out कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि किसी अनजान व्यक्ति ने अकाउंट एक्सेस किया है, तो तुरंत अपना फेसबुक पॉसवर्ड बदलें और Two-Factor Authentication भी इनेबल करें।

एक जरूरी बात
Login Location हमेशा बिल्कुल सटीक नहीं होती। मोबाइल नेटवर्क, VPN या Internet Provider की वजह से Location अलग दिखाई दे सकती है। इसलिए सिर्फ Location देखकर घबराने के बजाय Device और Login Activity को भी ध्यान से देखें।

From Around the web