क्या बिल्ली के रास्ता काटने से होता है अपशकुन, Premanand Maharaj ने दिया ये जवाब

PC: YouTube
वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के पास रोजाना हजारों भक्त अपने सवाल लेकर आते हैं। इनमें से कुछ सवाल बेहद अजीबोगरीब होते हैं। बाबा इन सवालों का बड़ी ही सहजता से जवाब देते हैं।
प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो कुछ समय पहले वायरल हो रहा था, जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि क्या बिल्ली का रास्ता काटना अपशकुन होता है। इसका जवाब उन्होंने दिया, तो चलिए जानते हैं।
जानिए बाबा ने क्या कहा..
प्रेमानंद महाराज ने कहा, 'अगर चलते समय बिल्ली आपका रास्ता काट दे तो घबराना नहीं चाहिए। यह सिर्फ एक भ्रांति है, इससे दुर्भाग्य नहीं आता। रास्ता काटने वाली बिल्ली में भगवान का वास होता है। इसके काटने से किसी को कोई नुकसान नहीं होता।
आपको बिल्ली में भगवान का वास देखना चाहिए, उसे प्रणाम करें और आगे बढ़ें। बिल्ली तो सिर्फ एक वेश है, उसके अंदर जो बैठा है वह स्वयं भगवान है। भगवान के नाम पर अपना काम करते रहें। प्रेमानंद महाराज ने कहा, 'ऐसे अपशकुन और बाधाएं उन लोगों को नुकसान पहुंचाती हैं जो भगवान को नहीं मानते और पाप करते रहते हैं।