कहीं आपके फ़ोन का कोई ऐप बहुत ज्यादा बैटरी तो नहीं खा रहा, ऐसे करें पता और करें समाधान

pc: india tv hindi
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके फोन की बैटरी सबसे ज्यादा कौन-से ऐप्स इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसके लिए किसी अलग ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। Android और iPhone दोनों में बैटरी यूसेज देखने का built-in विकल्प मिलता है।
Android फोन में कैसे चेक करें?
अलग-अलग कंपनियों के फोन में सेटिंग्स का नाम थोड़ा अलग हो सकता है, लेकिन तरीका लगभग एक जैसा रहता है।
अपने फोन में Settings खोलें।
Battery या Battery & device care विकल्प पर जाएं।
अब Battery Usage या Battery usage since last charge पर टैप करें।
यहां आपको ऐप्स की एक सूची दिखाई देगी।
जिस ऐप के सामने ज्यादा Battery percentage दिख रहा है, वह आपकी बैटरी का ज्यादा इस्तेमाल कर रहा है।
उदाहरण के लिए, अगर इंस्टाग्राम , यूट्यूब या कोई गेम Battery Usage में सबसे ऊपर दिखाई दे रहा है, तो इसका मतलब है कि वह ऐप हाल में बैटरी की ज्यादा खपत कर रहा है।
iPhone में कैसे पता करें?
iPhone में भी यह जानकारी आसानी से देखी जा सकती है।
Settings > Battery में जाएं। यहां आपको पिछले 24 घंटे या पिछले कुछ दिनों में ऐप्स द्वारा इस्तेमाल की गई बैटरी की जानकारी मिल सकती है। किसी ऐप पर टैप करके यह भी देखा जा सकता है कि उसने स्क्रीन पर रहते हुए या बैकग्राउंड में कितनी बैटरी इस्तेमाल की।
बैटरी ज्यादा खर्च करने वाले ऐप्स के साथ क्या करें?
अगर कोई ऐप जरूरत से ज्यादा बैटरी इस्तेमाल कर रहा है, तो उसका इस्तेमाल कम करें और ऐप को अपडेट रखें। Android में जरूरत पड़ने पर उस ऐप की Background Activity या Battery Usage को Restrict किया जा सकता है। हालांकि Messaging और Navigation जैसे Apps को बहुत ज्यादा Restrict करने पर Notifications या दूसरी सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं।
