Instagram Grey Tick: क्या आपको भी अपने अकाउंट पर ग्रे टिक दिख रहा है? यूज़र्स हैं कन्फ्यूज, जानें आखिर ये क्या है?

dd

इंस्टाग्राम एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जो हर समय खबरों में रहता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इंस्टाग्राम इस्तेमाल करते हैं। इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा अपडेट या छोटा सा बदलाव भी लोगों का ध्यान खींच लेता है। अब हम आपको ऐसे ही एक अपडेट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी इस समय हर जगह चर्चा हो रही है।

इंस्टाग्राम पर कई यूज़र्स को अपने अकाउंट पर एक ग्रे टिक दिख रहा है। इस ग्रे टिक को लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं। कई यूज़र्स ने यह भी दावा किया है कि ग्रे टिक की वजह से उनके अकाउंट को पहले जैसी रीच नहीं मिल पा रही है और उनके शेयर किए गए रील्स को पहले के मुकाबले बहुत कम व्यूज़ मिल रहे हैं। आइए डिटेल में जानते हैं कि आखिर यह मामला क्या है।

आखिर मामला क्या है?
कई इंस्टाग्राम यूज़र्स को अपनी प्रोफाइल पर अपने यूज़रनेम के आगे एक हल्का ग्रे चेकमार्क, यानी ग्रे टिक दिख रहा है। यह एक तरह का इंस्टाग्राम प्रॉम्प्ट है। माना जा रहा है कि इसका मतलब है कि आपका अकाउंट मेटा वेरिफाइड सब्सक्रिप्शन के लिए एलिजिबल है।

यूज़रनेम के आगे इस ग्रे टिक पर टैप करने पर आपके सामने मेटा वेरिफाइड ऑप्शन दिखेगा। यहां से आप पेड सब्सक्रिप्शन खरीदने का प्रोसेस शुरू कर सकते हैं। सब्सक्रिप्शन खरीदने के बाद आपको नॉर्मल ब्लू वेरिफाइड बैज मिलेगा। खास बात यह है कि आपके फॉलोअर्स को आपके अकाउंट पर यह ग्रे टिक नहीं दिखेगा। सिर्फ वही यूजर्स अकाउंट पर ग्रे टिक देख पाएंगे जिनका यह अकाउंट लॉगिन है।

यूजर्स ने किया यह दावा
कई यूजर्स ने दावा किया है कि ग्रे टिक की वजह से उनके अकाउंट की रीच पहले के मुकाबले कम हो गई है। यह भी दावा किया गया है कि जिन यूजर्स को ग्रे टिक मिला है, उनके रील्स और पोस्ट्स पर पहले के मुकाबले कम व्यूज आ रहे हैं। इसलिए, यूजर्स इस ग्रे टिक से काफी हैरान हैं। हालांकि, इंस्टाग्राम ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है कि ग्रे टिक और अकाउंट की रीच और रील्स के व्यूज के बीच कोई संबंध है या नहीं।

हो सकता है कि आपको भी अपने अकाउंट पर ग्रे टिक दिखे और आपको लगे कि आपके अकाउंट की रीच कम हो गई है या आपके रील्स और वीडियोज पर पहले जैसे व्यूज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में, पिछले 10 से 15 पोस्ट्स के रील्स को आपके द्वारा शेयर किए गए लेटेस्ट रील्स से कम्पेयर करें। इंस्टाग्राम इनसाइट्स में देखें कि लोग आपकी पूरी रील देख रहे हैं या पहले कुछ सेकंड्स में वीडियो स्किप कर रहे हैं। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि आपकी पहुंच सच में कम हुई है या नहीं।

From Around the web