Infertility:- क्या लंबे समय तक गर्भनिरोधक गोलियां लेने से प्रेगनेंट होने में समस्या आती है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

pc: healthshots
आज पुरुषों और महिलाओं दोनों में इनफर्टिलिटी की समस्या बहुत ही अधिक बढ़ रही है, जिसके लिए कई लोग कांट्रेसेप्टिव मेथड को दोषी मानते हैं। हालाँकि, यह एक गलत धारणा है। जबकि अनप्लांड प्रेगनेंसी के बाद अबॉर्शन बांझपन यानी इनफर्टिलिटी के जोखिम को बढ़ा सकता है, परंतु अनवांटेड प्रेगनेंसी रोकने से आपकी फर्टिलिटी कम नहीं होती।।
फर्टिलिटी पर गर्भनिरोधकों के प्रभाव को समझने के लिए, हमने जयपुर के कोकून अस्पताल में वरिष्ठ सलाहकार डॉ. मितुल गुप्ता से परामर्श किया।
क्या कंट्रासेप्टिव पिल्स इनफर्टिलिटी का कारण बनती हैं?
कंट्रासेप्टिव पिल्स हार्मोन को नियंत्रित करके ओव्यूलेशनको अस्थायी रूप से कंट्रोल करती हैं। एक बार बंद हो जाने पर, शरीर सामान्य हो जाता है, जिससे प्रजनन क्षमता पर कोई दीर्घकालिक प्रभाव नहीं पड़ता है। हालाँकि, इन गोलियों को डॉक्टर की देखरेख में लेना ज़रूरी है।
क्या कंट्रासेप्टिव पिल्सबंद करने के बाद प्रजनन क्षमता वापस आती है?
हाँ, कंट्रासेप्टिव मेथड्स को बंद करने के बाद फर्टिलिटी बहाल हो जाती है। कुछ महिलाओं को अस्थायी रूप से अनियमित मासिक धर्म का अनुभव हो सकता है, लेकिन समय के साथ यह सामान्य हो जाता है। लंबे समय तक उपयोग से प्रजनन क्षमता प्रभावित नहीं होती है, हालाँकि 35 वर्ष के बाद उम्र से संबंधित गिरावट स्वाभाविक रूप से होती है।
क्या हैं कांट्रेसेप्टिव के बाद कंसीव करने के आंकड़े
गर्भागुड़ी IVF सेंटर द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि गर्भनिरोधक बंद करने के बाद 21% महिलाएँ एक साइकिल के भीतर गर्भधारण कर लेती हैं, जबकि 79% महिलाएँ एक वर्ष के भीतर गर्भधारण कर लेती हैं। हालाँकि, 35 वर्षों के बाद गर्भधारण की दर में गिरावट आती है।
प्रजनन क्षमता पर विभिन्न गर्भनिरोधक विधियों का प्रभाव
कांबिनेशन पिल्स या हार्मोनल पिल्स - कांबिनेशन पिल्स या हार्मोनल पिल्स ओव्यूलेशन को रोकती हैं लेकिन इनका कोई स्थायी प्रभाव नहीं होता। बंद करने के तीन महीने के भीतर प्रजनन क्षमता वापस आ जाती है।
हार्मोनल और कॉपर आईयूडी -आईयूडी में इंप्लांटेशन को रोकने का यांत्रिक प्रभाव होता है। जबकि हार्मोन वाले आईयूडी में प्रोजेस्टेरोन के स्राव के कारण सर्वाइकल म्यूकस को गाढ़ा करने और यूट्रस की परत को पतला करने का प्रभाव होता है। आईयूडी को हटाने के बाद पीरियड साइकिल वापस से शुरू हो जाता है। इससे आपकी फर्टिलिटी को कोई नुकसान नहीं पहुंचता।
गर्भनिरोधक इंजेक्शन - हर तीन महीने में लिया जाता है लेकिन बंद करने के एक साल बाद तक मासिक धर्म चक्र में देरी हो सकती है।