Indori Poha Recipe: नाश्ते में बनाए इंदौरी पोहा, हर किसी को पसंद आ जाएगा इसका स्वाद, यहां देखें इसकी रेसिपी...!!!

poha

 इंदोरी पोहा रेसिपी:-
 अगर सुबह के वक्त नाश्ते में पोहा मिल जाए तो कई लोग खुश हो जाते हैं। पोहा एक ऐसा नाश्ता है जिससे बच्चे और बूढ़े सभी पसंद करते हैं। कई जगहों पर नाश्ता मैं पोहा लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। अलग-अलग राज्यों में है या अलग अलग जगह में पोहा अलग अलग तरीके से बनाए जाते हैं। जैसे कि महाराष्ट्र में कांदा पोहा काफी पसंद किया जाता है तो उसी के साथ मध्य प्रदेश का इंदौरी पोहा भी दुनियाभर में मशहूर है।
 थोड़ा सा मीठा और हरा धनिया से गार्निश करते प्याज के साथ बहुत लाजवाब लगता है। कई लोगों को ऐसा लगता है कि इंदौरी पोहे के सामने और कोई नाश्ता अच्छा नहीं है। अगर आप भी कभी इंदौरी पोहा बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको इसकी रेसिपी बताएंगे जो बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है।

indori poha


इंदोरी पोहा बनाने के लिए सामग्री
 पोहा मीडियम साइज-2 कप
  प्याज बारीक कटा-1
  हरी मिर्च कटी हुई-3
  चीनी-1 चम्मच
  राई दाना-1 चम्मच
  हल्दी पाउडर-1/4 चम्मच
  सॉफ-१ चम्मच
  मटर के दाने-1/2 कप
  कड़ी पत्ते-10-12
  खड़ा धनिया-1 चम्मच
  हरा धनिया कटा हुआ-3 चम्मच
  अनार के दाने-1/2कप
   मूंगफली-1/4कप
  नींबू-1
  जीरावन मसाला
  सेव

anar poha

 इंदौरी पोहा बनाने की विधि:-
 सबसे पहले आप एक बर्तन में पोहा निकाल ले और उसे दो से तीन बार साफ तरीके से धो लें। अब उसे किसी छलनी में निकाल कर रख ले ताकि उसका पानी निकल जाए। आप आप एक कढ़ाई में तेल डालें और उसे अच्छी तरह से गर्म कर ले। जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए तब आप उस में राई के दाने डाल दे। राई के दाने के साथ ही आप शॉप कड़ी पत्ते खड़ा धनिया और हींग डालकर उसका तड़का बनाने। जब आप का तड़का तैयार हो जाए तब आप उसके अंदर मटर प्याज और हरी मिर्च डालकर पका लें। जब प्याज का कलर हल्का गोल्डन हो जाएगा। आपने जो पोहा भीगा के रखा है उसमें आप हल्दी नमक और चीनी के कुछ दाने डालकर उसे मिला ले। आप कुछ पोहे को आप कढ़ाई में मसालों के साथ डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले। चम्मच की मदद से आप सारा मसाला पोहे में अच्छी तरह से मिला ले। जब मसाला पोहे से अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तब आप ढक्कन लगाकर वही को रंग दे और धीमी आंच पर उसे गैस पर ही चढ़े रहने दे। 2 से 3 मिनट बाद आप गैस बंद कर दीजिए। पोहे को नरम बनाने के लिए आप उसमें थोड़े से पानी का छींटा दे दे। आपका इंदौरी पोहा तैयार है आप उसे प्लेट में निकाल लीजिए। जब आप इंदौरी पोहा प्लेट में निकाल ले तो आप उस पर प्यार से धनिया पत्ती अनार के दाने नींबू रस मूंगफली और जीरावन मसाले डालकर उसे गार्निश करें। आप एक बार इंदौरी पोहा बनाकर जरूर देखें।

From Around the web