WhatsApp पर बिना नंबर Save किए Message कैसे भेजें? जानें आसान तरीका

कई बार हमें किसी व्यक्ति को WhatsApp पर मैसेज भेजना होता है, लेकिन उसका नंबर फोन में Save नहीं करना चाहते। ऐसे में बार-बार कॉन्टैक्ट सेव करके फिर चैट शुरू करना परेशानी वाला काम हो सकता है। अच्छी बात यह है कि WhatsApp पर बिना नंबर Save किए भी आसानी से मैसेज भेजा जा सकता है।
तरीका 1: WhatsApp ऐप से बिना सेव किए नंबर पर चैट करें
कुछ WhatsApp वर्जन में यह सुविधा सीधे उपलब्ध होती है:
WhatsApp खोलें।
New Chat आइकन पर टैप करें।
नंबर टाइप करने का विकल्प चुनें।
मोबाइल नंबर दर्ज करें।
अगर नंबर WhatsApp पर उपलब्ध है, तो आप सीधे चैट शुरू कर सकते हैं।
तरीका 2
सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सएप खोलें और नीचे दिए गए दाईं तरफ 'New Chat' के आइकन पर क्लिक करें।
यहां आपको अपना खुद का नंबर 'Message Yourself' के नाम से दिखेगा, उसपर क्लिक करके ओपन करें।
अब उस अनजान व्यक्ति का 10 अंकों वाला नंबर (कंट्री कोड के साथ) टाइप करके खुद को सेंड कर दें।
नंबर सेंड होते ही वह 'ब्लू लिंक' बन जाएगा, जिस पर क्लिक करते ही आप बिना नंबर सेव किए उससे चैट कर पाएंगे।
बिना नंबर Save किए Message भेजने के फायदे
फोन की Contact List साफ रहती है।
बार-बार इस्तेमाल होने वाले अस्थायी नंबर सेव करने की जरूरत नहीं होती।
बिजनेस या कस्टमर से संपर्क करना आसान हो जाता है।
प्राइवेसी बेहतर बनी रहती है।
