Neeraj Chopra के पास कितनी संपत्ति है, 2016 से जीत रहे है गोल्ड मैडल

rochak

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम बात करने वाले है भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा के बारे में जिन्होंने अभी हालही में 2020 टोकियो ओलम्पिक में गोल्ड मैडल हासिल किया था, जिसपर पूरा भारत इनपर गर्व कर रहा है। इस पोस्ट में हम आपको नीरज चोपड़ा के लाइफस्टाइल और उनके बारे में कुछ मजेदार बातें बताने वाले है। नीरज चोपड़ा को उसके करीबी प्यार से निज्जू भी भूलते है, वह पेशे से एक जैवलिन थ्रोअर है। नीरज का जनम 24 दिसंबर 1997 में हुआ था और वह 24 साल के है। वह हरियाणा के पानीपथ शहर के रहने वाले है। नीरज ने अपनी स्कूल की पढ़ाई हरयाणा से ही करी थी।

उसके बाद वह चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन पूरी करी। दोस्तों नीरज चोपड़ा को बचपन से ही भाला फेकने का काफी शौक था। उन्होंने 11 साल की उम्र से ही भाला फेकने की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। साल 2013 में नीरज ने वर्ल्ड युथ चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया था लेकिन उसमे वह 19 नम्बर पर आए। इसके बाद नीरज ने फिर एशियाई चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया था और फिर वह 70.50 मीटर तक भला फेक कर 9 रैंक लाये अपनी।

साल 2016 में नीरज ने साउथ एसियन गेम में 82.23 मीटर तक भाला फेक कर गोल्ड मैडल जीता था और एक नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया था। इसके बाद साल 2016 में वर्ल्ड अंडर 20 चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया और 86.48 मीटर थक भाला फेका और गोल्ड मैडल जीता। लेकिन नीरज चोपड़ा 2016 के समर ओलम्पिक क्वालीफाई नहीं कर पाए थे। उन्होंने फिर 2017 की एसियन चैंपियनशिप में भी गोल्ड मैडल हासिल किया और इस मैच में इन्होने 85.23 मीटर तक भाला फेका।

इसी साल उन्होंने IAAS डायमंड लीग में भी भाग लिया था लेकिन उसमे वह सातवे नंबर पर आए थे। नीरज ने फिर 2018 में नीरज चोपड़ा ने नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया, उन्होंने दोहा डायमंड लीग में 87.43 मीटर तक भाला फेका। साल 2018 में नीरज ने गोल्फ कॉस्ट ऑस्ट्रेलिया में हो रहे कॉमन वेल्थ गेमस में हिस्सा लिया और वह भी गोल्ड मैडल जीत कर अपने देश का नाम रोशन किया। इसके बाद इन्हे अर्जुन अवार्ड से भी नवाज़ा गया था। इसके बाद 27 अगस्त 2018 को एशियन गेम में 88.07 मीटर दूर भला फेक कर गोल्ड मैडल जीता और फिरसे एक नया रिकॉर्ड कायम किया।

फिर उसके बाद 5 मार्च 2021 को नीरज ने 88.07 भाला फेक कर फिरसे एक नया रिकॉर्ड बनाया और दोस्तों इन्होने 2020 टोकियो ओलम्पिक में 87.58 मीटर तक भाला फेक कर गोल्ड मैडल हासिल किया। उसके बाद से पूरा भारत नीरज चोपड़ा पर गर्व कर रहा है। नीरज चोपड़ा को इसके लिए भारत सरकार की तरफ से 75 लाख रूपए दिए जायेंगे। हरयाणा के CM की तरफ से नीरज चोपड़ा को 6 करोड़ रूपए की धनराशि दी जाएगी।

साल 2016 में भारतीय सेना में नीरज को जूनियर कमिश्नर के तौर पर रखा गया था। नीरज चोपड़ा को मणिपुर सरकार की तरफ से 1 करोड़ रूपए दिए गए। उसके बाद बोर्ड ऑफ़ कण्ट्रोल फॉर क्रिकेट ऑफ़ इंडिया ने भी नीरज चोपड़ा को 1 करोड़ रूपए दिए। आईपीएल की बेहतरीन टीम फ्रैंचाइज़ी चेन्नाई सुपर किंग्स की तरफ से भी 1 करोड़ रूपए नीरज चोपड़ा को दिए गए है। उसके बाद गुरुग्राम के एलान रियल्टी ग्रुप ने भी 25 लाख रूपए नीरज चोपड़ा को दिए थे। इंडियन ओलम्पिक अस्सोसिअन की तरफ से नीरज को 75 लाख रूपए तोहफे में दिए गए।

From Around the web