WhatsApp पर बिना क्वालिटी खोए कोई फोटो कैसे कर सकते हैं शेयर? यहाँ जानें आसान तरीका

ee

Whatsapp पर इस समस्या से सभी यूजर्स परेशान रहते हैं कि जब भी कोई इमेज या वीडियो शेयर की जाती है तो उसकी क्वालिटी अपने आप भी गिर जाती है। व्हाट्सएप ऑटोमेटिकली फोटो की कक्वालिटी को कम कर देता है जिस से फोटो ब्लर हो जाती है। 

लेकिन आज हम आपको एक तरीका बताने जा रहे हैं। अगर आप इस तरीके से अपनी फोटो व्हाट्सएप पर शेयर करेंगे तो वो ओरिजिनल क्वालिटी में ही शेयर होगी।  

स्टेप 1 - अपने Photos App में वह इमेज चुनें जिसे आप भेजना चाहते हैं।

स्टेप 2 - Share पर क्लिक करें > Save in Archives पर टैप करें।

स्टेप 3 - Files में अपनी पसंद के फोल्डर में इमेज सेव करें।

स्टेप 4 - उस चैट  की चैट खोलें जिसमें आप इमेज भेजना चाहते हैं।

स्टेप 5 - नीचे बाईं ओर + का निशान देखें और Document चुनें। 

स्टेप 6 - वह इमेज ढूंढें जिसे आपने स्टेप दो में सेव किया था। सेलेक्ट करें और भेजने के लिए कन्फर्म करें।

स्टेप 7 - जिसे इमेज मिलेगी, वह इमेज को डॉक्यूमेंट के तौर पर खोलकर अपनी गैलरी में सेव कर पाएगा।

इस तरह, आप बिना क्वालिटी खोए, बिना किसी परेशानी के WhatsApp से इमेज भेज पाएंगे। कृपया ध्यान दें कि आपकी इमेज एक फाइल के तौर पर भेजी जाएगी, इसलिए प्रीव्यू वैसा नहीं दिखेगा जैसा आमतौर पर फोटो भेजते समय दिखता है।

From Around the web