Home Remedies - मच्छरों का मौसम आ गया है, बीमारियों से बचने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

AA

मच्छरों के घरेलू उपचार

मच्छरों से कैसे छुटकारा पाएं: गर्मियां शुरू हो गई हैं और मच्छरों का आना शुरू हो गया है। इन मच्छरों को घर से भगाने के लिए हर कोई अलग-अलग उपाय करता है। अगर इन मच्छरों को दूर नहीं भगाया गया तो आप डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।

ऐसे में जिन घरों में बुजुर्ग और बच्चे हैं, उनके लिए मच्छरों से बचाव एक चिंता का विषय बन गया है। ऐसे में अगर आप मच्छरों को दूर रखने के लिए प्राकृतिक उपाय ढूंढ रहे हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको 5 आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से आप आसानी से मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं।

कपूर जलाएं: कपूर मच्छरों को भगाने का सबसे आसान तरीका है। कपूर की महक जितनी अच्छी होती है, मच्छरों को भगाने में भी यह उतना ही कारगर होता है। इसलिए शाम के समय कपूर रखें।

लैवेंडर ऑयल: मच्छरों को घर से आसानी से दूर रखने के लिए लैवेंडर ऑयल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसे घर पर डिफ्यूज़र के रूप में उपयोग कर सकते हैं या इसे अपने लोशन या क्रीम में मिलाकर त्वचा पर लगा सकते हैं।

टी ट्री ऑयल: अध्ययनों से पता चला है कि टी ट्री ऑयल की मदद से आप मच्छरों या कीड़ों को खुद से दूर रख सकते हैं। इसके लिए आप इसे अपने क्रीम लोशन में लगाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आपको मच्छर ने काट लिया है तो आप सूजन को शांत करने के लिए भी इसका उपयोग कर सकते हैं।

लेमनग्रास और लौंग: एक बर्तन में नारियल का तेल लें और इसमें लेमनग्रास और लौंग डालकर पकाएं. अब इस तेल को एक बोतल में भरकर रख लें. जरूरत पड़ने पर इसे निकालकर त्वचा पर लगाएं।

नीम की पत्तियां: अगर घर में मच्छरों का आना बंद नहीं हो रहा है तो नीम की पत्तियों को जलाकर घर में उसका धुआं करें। ऐसा करने से मच्छर आसानी से भाग जायेंगे. आप नीम के तेल का भी उपयोग कर सकते हैं

From Around the web