Holi 2025: भांग और शराब के साथ इन चीजों से करें परहेज, वरना हो सकता है नुकसान

होली का त्योहार रंगों और मस्ती से भरपूर होता है, लेकिन कई लोग इस दिन भांग और शराब का सेवन भी करते हैं। अगर आप भी इस होली पर भांग या शराब का सेवन करने जा रहे हैं, तो कुछ खास चीजों से दूर रहना बहुत जरूरी है। ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कि भांग और शराब के साथ किन चीजों का सेवन न करें।
1. नमकीन और तली-भुनी चीजें
होली पर जब आप दोस्तों के साथ शराब पी रहे हों, तो समोसा, पकौड़ा, नमकीन और फ्रेंच फ्राइज जैसी तली-भुनी चीजें न खाएं। इनमें सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जो आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकती है। नमकीन चीजें आपकी प्यास को बढ़ाती हैं, जिससे आप अधिक शराब पी सकते हैं। इसके अलावा शराब का मूत्रवर्धक प्रभाव होता है, जिससे बार-बार पेशाब आ सकता है।
2. मीठा खाने से बचें
भांग के सेवन के बाद मीठा खाना भी नशे को बढ़ा सकता है। भांग के प्रभाव के बाद सिरदर्द, चक्कर और आलस्य जैसी समस्याएं हो सकती हैं। नशा चढ़ने पर एक जगह आराम से लेट जाएं या सोने की कोशिश करें। नींद लेने से भांग का प्रभाव कम होता है और स्वास्थ्य को नुकसान कम होता है।
3. चॉकलेट और कैफीन से परहेज करें
शराब पीने के दौरान या इसके बाद चॉकलेट, कैफीन और कोको से भी बचना चाहिए। ये चीजें पेट और आंतों को नुकसान पहुंचाती हैं। शराब के साथ इन चीजों का सेवन करने से गैस, अपच और सीने में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
4. गैस और अपच से बचें
शराब के साथ भारी और मसालेदार भोजन करने से गैस और अपच जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। होली के दिन अधिक मसालेदार और भारी भोजन से बचें, ताकि आपकी तबियत खराब न हो।
इस होली, शराब और भांग का सेवन करते समय इन चीजों से बचें और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। रंगों के साथ-साथ आपका सेहत भी खुशहाल रहे!