आपके Facebook Account में कौन लॉगिन कर रहा है, इस तरह करें चेक

s

pc: amar ujala

अगर आपको लगता है कि आपके फेसबुक अकाउंट में कोई दूसरा व्यक्ति लॉगिन कर रहा है, तो आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपका अकाउंट किन डिवाइस पर लॉगिन है। फेसबुक में मौजूद Where you're logged in फीचर की मदद से आप लॉगिन की जानकारी देख सकते हैं और अनजान डिवाइस को तुरंत लॉगआउट भी कर सकते हैं।

फेसबुक लॉगिन कहाँ-कहाँ है, ऐसे चेक करें
सबसे पहले अपने फोन में फेसबुक ऐप खोलें और अपने अकाउंट में लॉगिन करें। इसके बाद ऊपर या नीचे दिखाई देने वाले Menu (☰) पर टैप करें। अब सेटिंग्स एंड प्राइवेसी में जाएं और सेटिंग्स को खोलें।

इसके बाद Accounts Center पर टैप करें। यहां आपको Password and security का विकल्प दिखाई देगा। इस पर टैप करने के बाद Where you're logged in सेक्शन में जाएं।

अब स्क्रीन पर आपके फेसबुक अकाउंट से लॉगिन सभी डिवाइस की जानकारी दिखाई देगी। यहां मोबाइल, कंप्यूटर या अन्य डिवाइस के साथ लॉगिन की लोकेशन और लॉगिन का समय भी दिख सकता है। इससे आपको अंदाजा हो सकता है कि अकाउंट कहीं किसी अनजान डिवाइस पर तो इस्तेमाल नहीं हो रहा है।

अनजान डिवाइस दिखे तो क्या करें?
अगर Login की लिस्ट में कोई ऐसा मोबाइल या कंप्यूटर दिखाई देता है जिसे आप पहचानते नहीं हैं, तो उस सेशन को चुनकर लॉगआउट कर सकते हैं। अगर कई अनजान डिवाइस दिखाई दे रहे हैं, तो उपलब्ध विकल्प के जरिए दूसरे सेशंस से भी लॉगआउट किया जा सकता है।

इसके बाद अपने फेसबुक अकाउंट का पॉसवर्ड तुरंत बदलना बेहतर रहेगा। साथ ही Two-factor authentication (2FA) को भी चालू करें। इससे नए डिवाइस से Login करते समय अतिरिक्त सुरक्षा कोड की जरूरत पड़ सकती है।

ध्यान रखें कि Login की दिखाई गई लोकेशन हमेशा बिल्कुल सटीक नहीं होती। इसलिए किसी अनजान लोकेशन को देखकर तुरंत घबराने के बजाय डिवाइस, समय और अपनी हाल की Login गतिविधि को भी जरूर जांचें।

From Around the web