Health Tips: डायबिटीज के मरीजों को कौन से फल खाने चाहिए और कौन से नहीं, जान ले आप भी

इंटरनेट डेस्क। फलों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना गया है। डॉक्टर भी आपको सलाह देता हैं की आपको हर दिन फल खाने चाहिए। लेकिन अगर आपको डायबिटीज हैं तो अपनी डाइट का बेहद खास ध्यान रखना पड़ता है। कई लोग सोचते हैं कि फल मीठे होते हैं, इसलिए डायबिटीज में इन्हें बिल्कुल नहीं खाना चाहिए, लेकिन आज जानने की कोशिश करते हैं की डायबिटीज के मरीज कौन से फल खा सकते हैं और कौन से नहीं।
कौन से फल खा सकते हैं
डायबिटीज के मरीजों को सेब, नाशपाती, जामुन, अमरूद, पपीता, संतरा, मौसंबी, कीवी और बेरीज जैसे फल खाने चाहिए। यह फाइबर से भरपूर होते हैं और इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम माना जाता है, इसलिए इनका सीमित मात्रा में सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
कौन से फल कम खाएं
डायबिटीज के मरीजों को आम, केला, अंगूर, अनानास, चीकू और लीची जैसे फलों को खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इन फलों में प्राकृतिक शुगर और ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज़्यादा होता है जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है।
pc -sugarfit.com
