Health tips : सताने लगे हैं मच्छर तो कपूर में मिला कर ट्राय करे ये चीज !
गर्मिया आ गई है और मच्छरों का आना और परेशान करना भी शुरू हो गया है। अब आज हम आपको उन टोटकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपके घर में मच्छर नहीं आएंगे।
पौधे- बता दे की, मच्छरों को घर में घुसने से रोकने के लिए आप घरेलू उपाय अपना सकते हैं। आपको घर में कुछ ऐसे पौधे लगाने हैं, जिनकी महक मच्छरों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है। तुलसी का पौधा मच्छरों को बहुत परेशान करता है। आप इसे घर के मेन गेट पर या जहां से अक्सर मच्छर आते हैं वहां रख सकते हैं। जिसके अलावा आप लेमन ग्रास, लेमन बाम, रोजमैरी या लैवेंडर के पौधे की भी मदद ले सकते हैं।
कपूर उपाय- मच्छरों से छुटकारा कपूर से पाया जा सकता है। आप मच्छरों को मार सकते हैं। ऐसे में आप चाहें तो बाजार में मिलने वाली गोलियों का इस्तेमाल करके भी राहत पा सकते हैं और जिसके लिए कपूर लें और उन्हें गर्म पानी में डाल दें। यह तरीका मच्छरों को दूर भगा सकता है।
लैवेंडर और टी ट्री ऑयल - आपकी जानकारी के लिए बता दे की, लैवेंडर और टी ट्री ऑयल की महक मच्छरों को बहुत परेशान करती है। घर में मच्छर बड़ी तादाद में आ जाते हैं, ऐसे में आप इन तेलों को त्वचा पर लगाकर मच्छरों से बच सकते हैं।