Health Tips: अगर आप भी खाते हैं ब्रेड तो हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकते हैं यह बड़े नुकसान...!!!

bread

Disadvantage of Eating Bread:  ब्रेड का इस्तेमाल सुबह के नाश्ते से लेकर नेक्स्ट तक इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि यह बहुत सुविधाजनक होता है। ब्रेड को कभी सैंडविच के रूप में या फिर ब्रेड टोस्ट के रूप में अपने डाइट में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आप सभी इससे होने वाले नुकसान से अनजान है। आपको खासतौर से सफेद ब्रेड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आपको सफेद ब्रेड के लिए जगह हेल्दी डाइट और पोषक तत्व को पूरा करना चाहिए। आप चाहो तो वाइट ब्रेड की जगह साबुत अनाज से रोटी खाए। आज हम आपको बताएंगे कि ब्रेड का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए। और यह क्यों आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

breads

 नमक की मात्रा:- ब्रेड में ज्यादातर नमक की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। खास तौर पर मार्केट क्या मॉल से खरीदे गए ब्रेड में नमक अधिक मात्रा में पाया जाता है जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक है। अगर आप ब्रेड कम खाएंगे तो आपके शरीर में सोडियम की मात्रा काफी कम हो जाएगी। अगर आप ब्रेड का एक टुकड़ा खाएंगे तो आपको कोई हानि नहीं पहुंचेगी लेकिन आप बार-बार ब्रेड का सेवन करते हैं तो उसका असर आपकी सेहत पर जरूर दिखेगा।

 बढ़ता है वजन:- क्या आप जानते हैं कि यह ब्रेड में कार्ब नमक और रिफाइंड शुगर होती है जो हमारी सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं होती। इसका रोज सेवन करने से आपकी सेहत खराब हो सकती है और आपका तेजी से वजन बढ़ सकता है। व्हाइट ब्रेड रिफाइंड मैदा और शुगर से बनी होती है जिससे हमारा ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। और इस वाइट ब्रेड का सेवन करने से आपका वजन तेजी से बढ़ता है।

coffee

 हार्ट के लिए नुकसान:- ब्रेड में बहुत ही मात्रा में सोडियम पाया जाता है जिसके वजह से हमारा ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ रहता है। ब्लड प्रेशर बड़े रहने की वजह से हार्ट की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। ब्रेड का रोजाना सेवन करने से  आपके शरीर में नमक की मात्रा बहुत बढ़ जाती है जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

From Around the web