Health tips : जोड़ों के दर्द के लिए सबसे असरदार है लहसुन का तेल, ऐसे बनाएं घर पर

लोगों को बढ़ती उम्र के साथ घुटनों और जोड़ों में दर्द की समस्या होने लगती है। यह समस्या सुनने में तो एक आम समस्या लगती है, मगर इसके दर्द का सामना करना बेहद मुश्किल होता है।
जिसके चलते लोग तरह-तरह की दवाओं और तेलों का इस्तेमाल करते हैं, फिर भी यह दर्द आसानी से पीछा नहीं छोड़ता है। ऐसे में घर में बना लहसुन का तेल जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में काफी कारगर होता है। लहसुन का तेल जोड़ों के दर्द से निजात दिलाने में काफी फायदेमंद होता है।
लहसुन का तेल बनाने की विधि- बता दे की, सबसे पहले लहसुन का तेल बनाने के लिए 250 मिली सरसों के तेल में 10-12 लहसुन की कलियां छीलकर काट लें। अब इसमें 2 जायफल डालें। जिसके बाद 50-60 ग्राम गुडूची (गिलोय) के सूखे डंठल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। सभी सामग्री को सरसों के तेल में डालकर धीमी आंच पर 1 घंटे तक पकाएं। अब इस तेल को पकाने के बाद इसे ठंडा करके छान लें और एक शीशी में रख लें। लीजिए आपका तेल तैयार है।
लहसुन के तेल का प्रयोग कैसे करें- आपकी जानकारी के लिए बता दे की, जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए लहसुन के तेल से जोड़ों की 5-7 मिनट तक मालिश करें। वैसे तो ठंडा तेल भी फायदेमंद होता है मगर हल्का गर्म तेल दर्द और सूजन को जल्दी दूर करने में कारगर होता है। आप रोज रात को सोने से पहले लहसुन के तेल से जोड़ों की मालिश करें।