Health tips : वजन कम करने से लेकर सूजन कम करने तक पुदीने का शरबत आता है बहुत काम !

हर व्यक्ति गर्मी के मौसम में खुद को ठंडा रखने के बारे में सोचता है। ऐसे में आप पुदीने से बने ठंडे और स्वादिष्ट शरबत का सेवन कर सकते हैं। बता दे की, पुदीने में मेन्थॉल, प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-ए, राइबोफ्लेविन, कॉपर, आयरन आदि होते हैं। आज हम आपको पुदीने का शरबत बनाने की विधि और इसके फायदे बताते हैं।
घर पर बनाएं पुदीने का शरबत- बता दे की, पहले पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह से धो लें। जिसके बाद इन्हें एक कप में रख दें। अब इसके बाद एक चम्मच शहद और सेंधा नमक लें। - अब जार में एक चम्मच भुना जीरा पाउडर लें. जिसके बाद एक चम्मच ताजा नींबू का रस लें।
अब इन सभी को एक साथ मिलाकर मिक्सी में पीस लें. - जिसके बाद इसे अच्छे से मिलाने के बाद एक बर्तन में निकाल लें. अब इसके बाद इस मिश्रण को एक गिलास पानी में मिला लें। अब इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि यह ठंडा हो जाए। जिसके बाद आप ठंडे पुदीने के शरबत का सेवन करें।
गर्मियों में पुदीने का शरबत पीने के फायदे- आपकी जानकारी के लिए बता दे की, पुदीने का सेवन करने से शरीर में जलन और सूजन से राहत मिलती है. इसके अलावा पुदीने का सेवन तैलीय त्वचा से राहत दिलाने में भी फायदेमंद होता है। जिसके साथ ही पुदीने का शरबत शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है, जिससे आप स्वस्थ रहते हैं। पुदीने का सेवन वजन कम करने में काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा यह पेट में जलन, गैस और एसिडिटी की समस्या को कम कर राहत प्रदान करता है।