Health tips : नेचुरल तरीके से करें शरीर को डिटॉक्स, ये हैं इसके फायदे

हमारे खराब खानपान और बिगड़ती जीवनशैली के कारण कई बार शरीर में कई ऐसे पदार्थ जमा होने लगते हैं, जो सेहत के लिए जहर का काम करते हैं। इन विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालना बहुत जरूरी होता है, हालांकि हमारे शरीर की संरचना ही ऐसी है कि ये अवांछित पदार्थ अपने आप शरीर से बाहर निकल जाते हैं। जिसके बाद किडनी, डाइजेस्टिव सिस्टम, लिवर आदि को फ्लश करना जरूरी होता है।
बता दे की, यदि हम नियमित रूप से शरीर को डिटॉक्स करते रहें तो यह शरीर में मौजूद दूषित पदार्थों, सिंथेटिक रसायनों, भारी धातुओं आदि के नकारात्मक प्रभावों से शरीर की रक्षा कर सकता है। मगर जरूरी है कि हम प्राकृतिक तरीके से शरीर को डिटॉक्स करें। आज हम आपको उन्हीं तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।
डिटॉक्स करने के फायदे-
- रेगुलर डिटॉक्स से स्किन ग्लोइंग और प्रॉब्लम फ्री बनती है।
- शरीर से टो-कैसीन निकालने से शरीर में सूजन नहीं आती।
- मेटाबॉलिज्म तेज होता है और यह वजन कम करने में मदद करता है।
- डिटॉक्स की मदद से आप कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं।
- किडनी, लिवर और पेट की बीमारियों से बचने के लिए आपको डिटॉक्स का भी सहारा लेना चाहिए।
बॉडी डिटॉक्स के तरीके-
-शराब का सेवन कम से कम करें।
- बता दे की, बेहतर नींद लेना भी शरीर को डिटॉक्स करने का एक तरीका है।
-दिनभर खूब पानी पिएं।
-प्रोसेस्ड फूड और चीनी का सेवन न करें.
- ज्यादा से ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट फूड्स यानी फल और सब्जियां लें।
- अधिक से अधिक प्रोबायोटिक्स यानी दही, टमाटर, केला, प्याज, लहसुन आदि का सेवन करें।
- नमक का कम से कम सेवन करें।
- ज्यादा से ज्यादा वर्कआउट करें या एक्टिव रहें।
- 2 से 3 दिन उपवास करें।
- खूब ताजा जूस, पानी और सूप आदि पिएं।
-सुबह खाली पेट कम से कम 2 गिलास नींबू पानी पिएं।