Health Tips : सेहत के लिए फायदेमंद है डीप मैडिटेशन, स्ट्रांग होगी आपकी इम्युनिटी - सर्वे

Immunity increase with deep meditation:- यह तो आप सभी जानते हैं कि योगा और मेडिटेशन करने से क्या फायदे होते हैं। एक खोज के मुताबिक यह भी पता लगाया गया है कि मेडिटेशन से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाई जा सकती है। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा क्या खोज के अनुसार यह पता किया गया है कि 8 महीनों तक गहन ध्यान यानी मेडिटेशन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत किया जा सकता है। इस खोज का निष्कर्ष प्रोसीडिंग्स आप द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस जनरल में सामने आया है।
हो रही खोज से यह पता लगाया गया है कि डीप मेडिटेशन करने से जैविक प्रक्रियाओं का शरीर में रोग बढ़ने और रोग कम करने पर सीधा असर होता है। खोज के अनुसार जीनोम का पहला गहन अध्ययन किया गया है इस स्टडी से यह पता चला है कि योगासन करने से मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है और शरीर की सेहत बनी रहती है।
क्या कहते हैं जानकार:-
यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा के कॉलेज ऑफ मेडिसिन के पीडियाट्रिक वन न्यूरोसाइंस विभाग के प्रोफेसर डॉ वीरेंद्र चंद ने बताया है कि सकारात्मक नतीजों के सबूत पहले ही काफी है लेकिन अब तक इनके अनूरिक और जैनेटिक प्रभाव पर कम ही जानकारी मिली है।
डॉक्टर चंद्रन ने कहा है कि उन्होंने अपनी पत्नी के कहने पर 48 दिनों तक ध्यान लगाया और उन्होंने रोज केवल 21 मिनट तक ही किया। उनका यह कहना है कि इससे उनको बहुत फायदा हुआ है। उनका यह कहना है कि उनकी वैज्ञानिक जिज्ञासा भी बढ़ गई है और उन्होंने इस पर वैज्ञानिक शोध किया।
डॉ विजेंद्र चंद्र ने अपनी स्टडी के मुताबिक 8 दिनों तक ध्यान लगाया और प्रतिभागियों का 5 से 8 हफ्ते तक पहले ही ब्लड सैंपल ले लिया गया था। यह प्रक्रिया शुरू होने से लेकर खत्म होने तक 3 महीने बाद फिर से ब्लड सैंपल लिया गया। ब्लड सैंपल की स्टडी के बाद यह पता लगाया गया है कि ध्यान की अवधि के बाद कुछ जीनोम संबंधित और अन्य सेलुलर मार्गों में परिवर्तन आया है।