Health Tips- क्या मुंह में हो रहे हैं सफेद छाले, ना करें नजरअदांज, हो सकती हैं बड़ी बीमारी
Updated: Mar 15, 2023, 22:01 IST

आपने मुंह मे लाल छालों के बारें में तो कई बार सुना होगा, लेकिन कई लोगो के मुंह में सफेद छाले होते हैं, जो इस बात का संकेत है कि उनका शरीर तेजी से बदल रहा है। इसके अलावा शरीर में पोषक तत्वों कमी का शिकार होने का संकेत है। तो आइए जानें मुंह में सफेद छाले होने के क्या कारण हो सकते हैं...
मुंह में सफेद छाले होने के कारण
1. अम्लीय खाद्य पदार्थ
गर्म भोजन या अत्यधिक तैलीय मसाले, मुंह में सफेद छाले पैदा कर सकते हैं। गर्म मसालों के अधिक सेवन से पेट में एसिड हो सकता है जिससे मुंह में सफेद छाले हो जाते हैं।
2. तनाव
इत्याधिक टेंशन के कारण हमारे शरीर में सफेद छाले हो सकते हैं। तनाव से शरीर में एल्कलाइन हो जाता है और शरीर में गर्मी बढ़ जाती है।
3. विटामिन की कमी
विटामिन बी, विशेष रूप से विटामिन बी 12 की कमी से मुंह में सफेद छाले हो सकते हैं।