Health: इन लोगों को भूल कर भी नहीं करना चाहिए मोरिंग का सेवन, वरना हो सकती है कई बीमारियां

PC: rochakkhabare
जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें मोरिंगा का सेवन नहीं करना चाहिए। मोरिंगा या ड्रमस्टिक बीपी को और कम कर देगा, जो शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
पोषक तत्वों से भरपूर मोरिंगा पित्त को बढ़ाता है। पीरियड्स के दौरान आपको मोरिंगा का सेवन नहीं करना चाहिए, वरना परेशानी हो सकती है। गर्भावस्था के दौरान, मोरिंगा के फूल या छाल कुछ भी खाने से गर्भवती महिला को नुकसान हो सकता है, इसलिए मोरिंगा से दूर रहना ही उचित होगा।
अगर आपको डायबिटीज या थायरॉइड की समस्या है, तो आपको मोरिंगा खाने से भी बचना चाहिए। अगर आप मोरिंगा खाते हैं, तो इससे हार्मोन पर बुरा असर पड़ सकता है।
अगर मोरिंगा को अधिक मात्रा में खाया जाए, तो इसका पेट पर भी बुरा असर पड़ता है। व्यक्ति को डायरिया के साथ-साथ पेट खराब भी हो सकता है। जिन लोगों को लिवर की समस्या है, उन्हें मोरिंगा का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।