Health: अगर हाई हो गया है ब्लड शुगर लेवल तो कर लें इस चीज का सेवन, 15 मिनट में कर लेगी काबू, बेहद है कारगर

PC: indianews
डायबिटीज़ न केवल भारत में बल्कि विश्वभर में चिंता का विषय बन गई है। इस बिमारी में ब्लड में शुगर का लेवल काफी अधिक बढ़ जाता है जिससे शरीर के विभिन्न अंग प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए इसे कंट्रोल करना जरूरी है क्योकिं ये अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को भी जन्म दे सकता है। ऐसे में आप शायद नहीं जानते होंगे कि एक खास मसाले की चाय आपके ब्लड शुगर लेवल को सिर्फ 10 मिनट में कंट्रोल कर सकती है।
वो मसाला कुछ और नहीं बल्कि दालचीनी है और आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल लंबे समय से औषधि के रूप में किया जाता रहा है। दालचीनी में एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाने में मदद करते हैं।
दालचीनी चाय के फायदे
ब्लड शुगर लेवल को करे कंट्रोल: दालचीनी चाय शरीर में ग्लूकोज का अवशोषण धीमा करती है जिस से शुगर कंट्रोल में रहती है।
पाचन में सुधार: अगर आपका पाचन सही नहीं है तो भी आपको इसका सेवन करना चाहिए। इस से मेटाबॉलिज्म बेहतर होगा।
हेल्दी हार्ट: दालचीनी का नियमित सेवन रक्तचाप को नियंत्रित करता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
कैसे बनाएं दालचीनी चाय?
आवश्यक सामग्री:
1 कप पानी
1/2 चम्मच शहद
1 चम्मच दालचीनी पाउडर या 1 दालचीनी की छड़
1/2 चम्मच नींबू का रस (वैकल्पिक)
बनाने की विधि:
एक पैन में पानी उबालें।
फिर इसके अंदर दालचीनी पाउडर या दालचीनी की छड़ डालें।
इसे धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक उबलने दें।
फिर इसे एक कप में छान लें।
स्वाद बढ़ाने के लिए शहद या नींबू का रस मिलाएं।
दालचीनी चाय पीने का सही समय
दालचीनी चाय को सुबह खाली पेट पीना चाहिए। इससे दिनभर ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। इसके अलावा, इसे रात के खाने के बाद भी पी सकते हैं, ताकि पाचन सही रहे और रातभर शुगर लेवल बैलेंस में रहे।
