Health: क्या डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं खरबूजे का सेवन? जान लें फायदे और नुकसान

k

pc: lifeberrys

गर्मी के मौसम में खरबूजे का फल बहुतायत से  खाया जाता है। इसका स्वाद लोग बेहद पसंद करते हैं और ये बेहद ही हेल्दी भी है। ये हाइड्रेशन और पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर ये सवाल रहता है कि उन्हें खरबूजे का सेवन करना चाहिए या नहीं क्योकिं ये मीठा होता है। अगर आपके मन में भी यह सवाल आता है, तो आज इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि डायबिटीज होने पर खरबूजा खाया जा सकता है या नहीं।

क्या डायबिटीज मरीज खरबूजा खा सकते हैं?

हां, डायबिटीज मरीज खरबूजा खा सकते हैं, लेकिन उन्हें इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। दरअसल, खरबूजे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) लगभग 65 होता है, जो कि मीडियम श्रेणी में आता है। इसका अर्थ ये है कि ये आपका ब्लड शुगर लेवल मीडियम तेजी से बढ़ा सकता है, लेकिन यदि इसे सही मात्रा और सही समय पर खाया जाए, तो यह नुकसान नहीं करेगा।

p

PC: Smartyield.in

डायबिटीज के मरीजों को खरबूजा खाने के फायदे

-खरबूजा शरीर में पानी की कमी को पूरा कर शरीर को हाइड्रेट रखता है, जो गर्मियों में डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है।
- खरबूजे में मौजूद फाइबर पाचन में मदद करता है और ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ने देता।
- ये वेट मैनेजमेंट में भी अहम भूमिका निभा सकता है और आसानी से पचता है। 

डायबिटीज मरीजों को खरबूजा खाने के नुकसान

-  खरबूजा मीठा फल है, इसलिए अगर इसका सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो ये ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। 
- जूस या स्मूदी के रूप में खाने पर फाइबर कम हो जाता है, जिससे शुगर तेजी से बढ़ सकती है।

;

PC:Amazon.in

कैसे और कितना करें सेवन 

- डायबिटीज मरीज 100–150 ग्राम खरबूजा खा सकते हैं लेकिन उन्हें इसका सेवन दिन में एक ही बार करना चाहिए। 
-इसे केवल स्नैक के रूप में थोड़ा ही खाएं। 
- जूस या शेक करने के बजाय फल खाएं।
- खाने में संतुलन बनाए रखें और खरबूजे को ज्यादा मात्रा में खाने से बचें।

From Around the web