हेल्थ अलर्ट: सुबह उठते ही महसूस हों ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, ये है बीमारी का संकेत

aa

भारत में 64 फीसदी लोग व्यायाम नहीं करते. ये आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं क्योंकि देश की दो-तिहाई आबादी के पास व्यायाम करने का समय नहीं है। हाल ही में हुए एक सर्वे में यह बात सामने आई है।

उच्च रक्तचाप एक मूक हत्यारा है। भारत में इससे पीड़ित लोगों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसके पीछे सबसे गंभीर कारण यह है कि कई लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि यह शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है।

aa

खराब जीवनशैली, खान-पान, तनाव और आनुवांशिक कारणों से कम उम्र में भी हाई बीपी की समस्या हो जाती है। बीपी की समस्या अक्सर ज्यादा नमक खाने, कम पानी पीने, कोलेस्ट्रॉल, किडनी और लिवर के ठीक से काम न करने के कारण होती है।

नींद की कमी, 8 घंटे की नींद न लेने के कारण अक्सर लोग चिड़चिड़ापन का शिकार हो जाते हैं। ये सभी धीरे-धीरे हाई बीपी का कारण बनते हैं। हाई बीपी तब होता है जब शरीर में रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है या यूं कहें कि रक्तचाप बढ़ जाता है।

aa

शरीर में दिखे ये लक्षण तो समझ लें बढ़ गया है ब्लड प्रेशर: अगर सुबह उठते ही आपको चक्कर आने लगे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ये हाई बीपी के लक्षण हैं।

aa

अगर आपको उठते ही प्यास लगती है या पानी पीने के बाद भी मुंह सूखता है तो सतर्क हो जाएं, ये हाई बीपी के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।

aa

उल्टी होना या धुंधला दिखना हाई बीपी के लक्षण हो सकते हैं। अगर सुबह तरोताजा महसूस करने की बजाय आपको मतली, कमजोरी या एसिडिटी महसूस होती है तो ये हाई बीपी के लक्षण हो सकते हैं।

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें सुबह खाली पेट एलोवेरा या गुड़ का जूस पीना चाहिए। इससे बीपी कंट्रोल में रहता है

From Around the web