Happy Birthday Shraddha Nigam: करण ग्रोवर से सिर्फ 10 महीने चली श्रद्धा निगम की शादी, फिर इस टीवी एक्टर से की शादी

bollywood

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. श्रद्धा निगम एक्ट्रेस होने के साथ-साथ फैशन डिजाइनर भी हैं। श्रद्धा ने टेलीविजन की दुनिया में सीरियल चूड़ियां से डेब्यू किया था, लेकिन इस शो के जरिए श्रद्धा को खास पहचान नहीं मिली। इसके बाद श्रद्धा को असली पहचान कृष्ण अर्जुन से मिली। इस शो के जरिए श्रद्धा रातों-रात पॉपुलर हो गईं। श्रद्धा का नाम टेलीविजन की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हो गया। इस शो के अलावा श्रद्धा ने देखो मगर प्यार से, डरना मना है, कहानी घर घर की, कभी ना कभी, तू कहे अगर समेत कई सीरियल्स में काम किया है।

s

एक्ट्रेस इन दिनों टेलीविजन की दुनिया से दूर हैं। आपको बता दें कि श्रद्धा की शादी किसी और से नहीं बल्कि टीवी के हैंडसम हंक कहे जाने वाले करण सिंह ग्रोवर से हुई थी। साल 2008 में श्रद्धा और करण ने शादी कर ली और अपना घर बसा लिया। दोनों ने शादी से पहले कुछ समय तक डेट किया और फिर शादी कर ली, लेकिन शादी के बाद ही श्रद्धा की जिंदगी में उथल-पुथल मच गई। श्रद्धा और करण की शादी सिर्फ 10 महीने ही चल पाई थी।

b
 
कहा जाता है कि करण का कैसानोवा नेचर ही दोनों के अलग होने की वजह बना। मीडिया में खबरें थीं कि श्रद्धा कई बार करण को धोखा देते हुए पकड़ चुकी हैं। चर्चा थी कि करण सिंह ग्रोवर का रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के कोरियोग्राफर निकोल के साथ अफेयर था। आखिरकार श्रद्धा ने करण को तलाक देने का फैसला किया और फिर दोनों अलग हो गए। श्रद्धा ने साल 2012 में टेलीविजन अभिनेता मयंक आनंद से शादी की। मयंक ने दिल मिल गए और नागिन जैसे शो में भी काम किया है। श्रद्धा और मयंक 2011 से एक फैशन लाइन भी चला रहे हैं। श्रद्धा टीवी सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म आगाज में सुनील शेट्टी की बहन की भूमिका निभाई है। इसके अलावा उन्होंने साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की कुछ फिल्मों में भी काम किया है।

From Around the web