Hanuman Jayanti 2025: 57 साल बाद हनुमान जयंती पर बन रहा दुर्लभ संयोग, आप भी इस विधि से करें पूजन, सभी समस्याएं होगी दूर

PC:ibc24
रामनवमी के बाद भक्तों को हनुमान जी की जयंती का बेसर्बी से इंतजार होता है। हनुमान जी श्री राम के परम भक्त है और उनकी भक्ति करने से श्रीराम भी खुश होते हैं। बता दें कि इस साल 12 अप्रैल शनिवार को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस तिथि पर हनुमान जी का जन्म हुआ था। इस बार हनुमान जयंती पर 57 साल बाद ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। लेकिन इसी के साथ इस दिन भद्रा का भी साया है जिसके बारे में आपको जानना जरुरी है।
बन रहा दुर्लभ संयोग
इस साल हनुमान जयंती पर 57 साल बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है। मीन राशि के लिए ये बेहद ही शुभ है, जिससे उनकी राशि में पंचग्रही राजयोग का निर्माण हो रहा है। मीन राशि में बुध, शुक्र, शनि,राहु और सूर्य विराजमान रहेंगे। इसके अलावा मीन राशि में बुधादित्य, लक्ष्मी नारायण , शुक्रादित्य और मालव्य राजयोग बन रहा है। इस दिन अगर आप पूरे विधि विधान से हनुमान जी की पूजा करेंगे तो शनि की दशा से भी मुक्ति मिलती है।
शुभ मुहूर्त और पूजा
हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 12 अप्रैल, 2025 को रात 11:21 बजे शुरू होगी और 13 अप्रैल, 2025 को सुबह 5:51 बजे समाप्त होगी। हनुमान जयंती समारोह के लिए अनुष्ठान करने के लिए दो शुभ समय स्लॉट (मुहूर्त) हैं। पहला मुहूर्त 12 अप्रैल को सुबह 7:34 बजे से 9:12 बजे तक है। दूसरा मुहूर्त शाम को 6:46 बजे से 8:08 बजे तक है।