Hair Care Tips: बालों को जड़ों से मजबूत बना देता है ये हेयर मास्क, इस प्रकार करें उपयोग
Apr 3, 2023, 10:07 IST
इंटरनेट डेस्क। गुड़हल के फूल हमारे बालों के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। आप इनका हेयर मास्क बनाकर बालों को जड़ों से मजबूत बना सकते हैं। गुड़हल के फूल से बना हेयर मास्क बालों को झडऩ से रोकेगा। इसका उपयोग करने से बाल जड़ों से मजबूत होंगे।
इस प्रकार सेे बना लें हेयर मास्क:
-सबसे पहले गुड़हल के फूल की पांच पत्तियों और एक फूल धोकर अच्छे से साफ कर लें।
- अब आप इन्हें पीसकर पेस्ट तैयार करें।
- अब आप इसमें एक कप दही को मिलाकर अच्छे से फेंट लें।
- इसके बाद इस पेस्ट को बालों पर अच्छे से लगा लें।
- एक घंटे तक इसे बालों पर लगा रहने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।
- ऐसा करने से आपके बाल जड़ों से मजबूत बन जाएंगे।