Google ने Android 17 का स्टेबल अपडेट किया रोल आउट! नए फीचर्स बदल देंगे यूजर एक्सपीरियंस… डिटेल में पढ़ें

Google ने अपने लेटेस्ट Android 17 अपडेट का स्टेबल वर्शन सभी एलिजिबल Pixel डिवाइस के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने ऑफिशियली इसकी घोषणा भी कर दी है। Android 17 अपडेट में नए फीचर्स जोड़े गए हैं। नए अपडेट में मल्टीटास्किंग और गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कुछ फीचर्स शामिल किए गए हैं। यह सिक्योरिटी और प्राइवेसी अपग्रेड भी देता है।
नया बबल फीचर
Google ने मंगलवार को अपने लेटेस्ट Android 17 अपडेट का पहला स्टेबल वर्शन लॉन्च किया, जिसे फिलहाल एलिजिबल Pixel डिवाइस के लिए रोल आउट किया जा रहा है। Android 17 में एक नया बबल फीचर लाया गया है। इससे यूज़र्स किसी भी ऐप को फ्लोटिंग विंडो में बदल सकेंगे। इसमें यूज़र्स को ऐप आइकन पर लॉन्ग-प्रेस करना होगा, जिसके बाद कोई भी ऐप 'कॉम्पैक्ट' फ्लोटिंग विंडो में बदल सकेगा। फोल्डेबल और टैबलेट जैसी बड़ी स्क्रीन वाले डिवाइस पर, ये बबल स्क्रीन के निचले दाएं कोने में एक डेडिकेटेड बबल बार में दिखाई देंगे। यूज़र्स डॉक में मौजूद ऐप आइकन पर क्लिक करके सीधे अलग-अलग बबल के बीच स्विच कर सकते हैं।
स्क्रीन रिएक्शन फीचर
Android 17 अपडेट डिवाइस में स्क्रीन रिएक्शन फीचर भी लाएगा। इसमें यूज़र्स अपने फ़ोन के फ्रंट कैमरे से एक साथ अपनी स्क्रीन और खुद को रिकॉर्ड कर पाएंगे। इससे वे स्क्रीन पर दिखने वाली चीज़ों पर लाइव रिएक्शन दे पाएंगे। कैमरा फ़ीड स्क्रीन रिकॉर्डिंग पर सुपरइम्पोज़ हो जाती है, जिससे दोनों रिकॉर्डिंग एक ही क्लिप के तौर पर दिखती हैं। गूगल ने स्क्रीन रिकॉर्डिंग और एनोटेशन टूल्स को भी अपडेट करके नया टूलबार लाया है।
फोल्डेबल गेमिंग मोड
Android 17 अपडेट फोल्डेबल एंड्रॉयड हैंडसेट के लिए एक डेडिकेटेड 'फोल्डेबल गेमिंग' मोड लाया है। इस फ़ीचर को ऑन करने के बाद, ऑन-स्क्रीन गेमिंग कंट्रोल्स स्क्रीन के नीचे एक डेडिकेटेड गेमिंग पैड के रूप में दिखाई देते हैं। गूगल आने वाले महीनों में फोल्डेबल फ़ोन के लिए यह नया गेमिंग मोड रिलीज़ करने की तैयारी कर रहा है। Android 17 अपडेट में नए फ़ीचर के साथ, यूज़र्स अब ऐप्स को अपनी लोकेशन का टेम्पररी एक्सेस दे सकते हैं। इसके अलावा, यह OS यूज़र्स को पूरी कॉन्टैक्ट लिस्ट शेयर करने के बजाय चुने हुए कॉन्टैक्ट्स को ऐप्स के साथ शेयर करने की सुविधा देता है।
इन Google Pixel डिवाइस को Android 17 अपडेट मिलेगा
Google Pixel फ़ोन
Google Pixel 6 / 6 Pro / 6a
Google Pixel 7 / 7 Pro / 7a
Google Pixel 8 / 8 Pro / 8a
Google Pixel 9 / 9 Pro / 9 Pro XL / 9a
Google Pixel 10 / 10 Pro / 10 Pro XL
Google Pixel फोल्डेबल और टैबलेट
Google Pixel Fold
Google Pixel 9 Fold
Google Pixel 10 Fold
Google Pixel टैबलेट
