Gold-Silver Price Today: 19 सितंबर को फिर महंगा हुआ सोना, चांदी भी चमकी, जानें अपने शहर का भाव

xd

PC: INDIA TV HINDI

देश में सोने और चांदी के भाव में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। 19 सितंबर की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,54,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई, जबकि मुंबई में यह 1,54,430 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,390.11 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है और एक सप्ताह में इसकी कीमत करीब 1 फीसदी बढ़ी है। दूसरी ओर, चांदी भी महंगी हुई है और 19 सितंबर की सुबह इसका घरेलू भाव 2,50,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 66.70 डॉलर प्रति औंस पर है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 141710 154580
मुंबई 141560 154430
अहमदाबाद 141610 154480
चेन्नई 141560 154430
कोलकाता 141560 154430
हैदराबाद 141610 154430
जयपुर 141710 154580
भोपाल 140140 154480
लखनऊ 141710 154580
चंडीगढ़ 141710 154580

चांदी की कीमत

सोने की तरह दूसरी कीमती धातु चांदी में भी शनिवार को तेजी दिख रही है। 19 सितंबर की सुबह चांदी बढ़कर 250100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत बढ़कर 66.70 डॉलर प्रति औंस हो गई है। 

From Around the web