Gold Silver Price Today: सोना चांदी लगातार हो रहे सस्ते, 8 अक्टूबर को आपके शहर में इतना हो गया भाव

d

pc: moneycontrol

सोने-चांदी की कीमतों में इस समय उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कल यानी बुधवार को सोने-चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। आज यानी गुरुवार 8 अक्टूबर को सोने-चांदी के दाम आप यहाँ चेक कर सकते हैं। 

घरेलू बाजार में क्या हैं दाम?
बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी दोनों के दाम में तेजी आई है। बाजार खुलते ही सोने के दाम चढ़कर करीब ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी के भाव  भी चढ़कर ₹2.24 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करते दिखे।

MCX पर कहां ट्रेड कर रहे सोना-चांदी?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर खबर लिखे जाने तक सोने का वायदा भाव 495 रुपए चढ़ गया और कीमत ₹1,49,600 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी के भाव 300 रुपए तक चढ़े और कीमत ₹2,23,838 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 137240 149560
मुंबई 137090 149170
अहमदाबाद 137140 149590
चेन्नई 137110 149580
कोलकाता 137090 149560
हैदराबाद 137090 149560
जयपुर 137240 149690
भोपाल 137140 149590
लखनऊ 137240 149690
चंडीगढ़ 137240 149690

From Around the web