Gold Silver Price Today, 26 Oct: चमक गए सोना-चांदी, आज इतनी हो गई कीमत, खरीदने से पहले जानें अपने शहर का भाव

PC: JAGRAN
सोने और चांदी की कीमतों में लगातार जारी गिरावट के बाद, आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन वैश्विक और घरेलू दोनों बाजारों में तेजी दर्ज की गई है। घरेलू बाजार में सोना और चांदी महंगे हो गए हैं, आइए आज के ताजा भाव पर एक नजर डालते हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) पर 26 अक्टूबर को लंबे समय बाद सोने और चांदी के दामों में उछाल देखने को मिला है। सुबह करीब 9 बजे Comex पर सोने की कीमत 0.51% बढ़कर 4,028.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि चांदी के दाम 0.90% की तेजी के साथ 54.435 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करते हुए दिखाई दिए।
घरेलू बाजार में चमकीं धातुएं
घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी के दामों में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। बाजार खुलते ही सोना चढ़कर लगभग ₹1.43 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता नजर आया, जबकि चांदी की कीमत भी उछलकर करीब ₹1.97 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार करती दिखी।
MCX पर कहां कारोबार कर रहा सोना?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में 600 रुपए की तेजी देखी गई और यह ₹1,42,600 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 1400 रुपए तक का उछाल आया और कीमत ₹1,97,055 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के आज के दाम (26 अक्टूबर 2026)
| शहर | 24K सोना (प्रति 10 ग्राम) | 22K सोना (प्रति 10 ग्राम) | चांदी (प्रति 1 किलो) |
| जयपुर | ₹1,42,720 | ₹1,30,830 | ₹2,19,900 |
| दिल्ली | ₹1,42,720 – ₹1,42,900 | ₹1,30,840 – ₹1,31,000 | ₹2,19,900 |
| मुंबई | ₹1,42,570 – ₹1,42,750 | ₹1,30,690 – ₹1,30,850 | ₹2,19,900 |
| चेन्नई | ₹1,42,570 – ₹1,42,750 | ₹1,30,690 – ₹1,30,850 | ₹2,19,900 |
| कोलकाता | ₹1,42,570 – ₹1,42,750 | ₹1,30,690 – ₹1,30,850 | ₹2,19,900 |
| बेंगलुरु | ₹1,42,570 – ₹1,42,750 | ₹1,30,690 – ₹1,30,850 | ₹2,19,900 |
| हैदराबाद | ₹1,42,570 – ₹1,42,750 | ₹1,30,690 – ₹1,30,850 | ₹2,19,900 |
| अहमदाबाद | ₹1,42,620 | ₹1,30,740 | ₹2,19,900 |
