Gold Silver Price Today, 22 Oct: आज फिर गिरे सोना चांदी के दाम, खरीदने से पहले जान लें अपने शहर का भाव

x

PC; Money control

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है। 22 अक्टूबर को कारोबारी सत्र की शुरुआत से ही कीमती धातुओं के दामों में गिरावट का दबाव बना रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ घरेलू वायदा बाजार में भी सोने और चांदी के भाव नीचे लुढ़के हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 22 अक्टूबर की सुबह कॉमेक्स पर सोने और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। सुबह करीब 9 बजे सोना 0.61 प्रतिशत टूटकर 4,124.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं, चांदी की कीमत में 1.78 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 56.680 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई।

MCX पर सोने और चांदी के वायदा भाव गिरे

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कारोबारी आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का भाव लगभग 1,300 रुपये टूटकर 1,44,797 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमतों में करीब 3,900 रुपये की भारी गिरावट देखी गई, जिससे इसका भाव 2,05,302 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया।

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर  24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,46,220 ₹1,34,040 ₹1,09,700
मुंबई ₹1,46,070 ₹1,33,890 ₹1,09,550
कोलकाता ₹1,46,070 ₹1,33,890 ₹1,09,550
चेन्नई ₹1,46,070 ₹1,33,890 ₹1,09,690
बेंगलुरू ₹1,46,070 ₹1,33,890 ₹1,09,550
हैदराबाद ₹1,46,070 ₹1,33,890 ₹1,09,550
लखनऊ ₹1,46,220 ₹1,34,040 ₹1,09,700
पटना ₹1,46,120 ₹1,33,940 ₹1,09,600
जयपुर ₹1,46,220 ₹1,34,040 ₹1,09,700
अहमदाबाद ₹1,46,120 ₹1,33,940 ₹1,09,600

From Around the web