Gold Silver Price Today, 21 Oct: खुलते ही गिरे सोना-चांदी, आज इतने हो गए भाव, देखें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

dd

 PC; Mint

आज कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। यह गिरावट वैश्विक बाजार से लेकर घरेलू बाजार तक देखी गई। ऐसे में आइए जानते हैं आज का लेटेस्ट रेट।

इंटरनेशनल मार्केट में कितने गिरे दाम?
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन यानी 21 अक्टूबर को  सुबह 9 बजे Comex पर सोना 0.06% तक गिर गया  और कीमत 4,149.20 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी के दाम 0.54% तक गिरे और ऐसे में कीमत 57.685 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

घरेलू बाजार में क्या है सोने-चांदी के दाम?
घरेलू बाजार में आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। कारोबार की शुरुआत होते ही सोना फिसलकर लगभग ₹1.46 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया, जबकि चांदी भी लुढ़ककर करीब ₹2.10 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास आ गई है।

MCX पर कहां कारोबार कर रहा सोना?
MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना सिर्फ मात्र 270 रुपए तक गिरा और कीमत ₹1,46,500 प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी 1144 रुपए तक गिरी और कीमत ₹2,10,897 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 134040 146220
मुंबई 133890 146070
अहमदाबाद 133940 146120
चेन्नई 134890 147160
कोलकाता 133890 146070
हैदराबाद 133890 146070
जयपुर 134040 146220
भोपाल 133940 146120
लखनऊ 134040 146220
चंडीगढ़ 134040 146220

From Around the web