Gold Silver Price Today, 19 Oct: महानवमी पर सोना चांदी हुए महंगे, आज कितने चढ़े दाम? चेक करें अपने शहर का भाव

D

PC: JAGRAN

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन वैश्विक बाजारों से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के संकेत मिले हैं, जिससे बुलियन मार्केट में हलचल बढ़ गई है। हालांकि, दूसरी तरफ घरेलू मोर्चे पर भारत से सोने के आयात को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। देश में सोने के आयात में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट दर्ज की गई है। सितंबर महीने में सोने का आयात 81.27% घटकर महज 1.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया है, जो अर्थव्यवस्था और बाजार के लिहाज से एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।


इंटरनेशनल मार्केट में क्या है दाम
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर  19 अक्टूबर को सोने और चांदी दोनों के दाम में तेजी देखी गई है। लगभग सुबह 9 बजे Comex पर सोना 0.45% तक चढ़ गया और कीमत 4,199.90 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी के दाम 0.88% तक चढ़े और ऐसे में कीमत 57.810 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

घरेलू बाजार में क्या है सोने-चांदी के दाम?
घरेलू सर्राफा बाजार में सप्ताह के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख देखा जा रहा है। बाजार खुलते ही निवेशकों और खरीदारों को कीमती धातुओं के दामों में बढ़त देखने को मिली। 10 ग्राम सोना चढ़कर करीब ₹1.48 लाख के आसपास ट्रेंड कर रहा है, वहीं चांदी भी मजबूती के साथ ₹2.12 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार करती नजर आई। बाजार के जानकारों के मुताबिक वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग की वजह से यह तेजी दर्ज की गई है।

MCX पर क्या है भाव?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो MCX पर सोना सिर्फ 500 रुपए तक चढ़ा और कीमत ₹1,48,397 प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की बात करें तो यह 1500 रुपए तक चढ़ी और कीमत ₹2,12,595 प्रति किलोग्राम  पर पहुंच गई।

शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
नई दिल्ली ₹147,320 136,960 ₹110,270 212,760
मुंबई 147,620 ₹135,902 ₹111,465 ₹211,140
पटना 147,540 ₹135,828 ₹111,468 ₹211,190
जयपुर ₹148,340 ₹136,395 ₹110,505 ₹211,310
कानपुर ₹148,517 ₹135,181 ₹110,110 ₹210,920
लखनऊ ₹147470 ₹135,181 ₹111,603 ₹210,920

From Around the web