Gold Silver Price Today, 13 Oct: बुधवार को फिर गिरे सोना चांदी के दाम, जानें आपके शहर में क्या है कीमत
Oct 13, 2026, 10:22 IST

pc: Mint
सप्ताह के दूसरे दिन बाजार खुलते ही सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई है । वैश्विक बाजार की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में सोना चढ़ा तो चांदी में गिरावट देखी गई।
घरेलू बाजार में गिरीं कीमतें
घरेलू बाजार में सोने-चांदी दोनों के दामों में गिरावट नजर आई। सोना गिरकर करीब ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी के भाव भी गिरकर ₹2.22 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करते दिखे।
MCX पर सोने का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज सोना सिर्फ 150 रुपए गिरा और कीमत ₹1,49,535 प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 500 रुपए तक गिरी और कीमत ₹2,22,400 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) | चांदी प्रति किलो |
| नई दिल्ली | ₹149,320 | 137,960 | ₹111,270 | 222,760 |
| मुंबई | 149,620 | ₹137,902 | ₹111,465 | ₹223,140 |
| पटना | 149,540 | ₹137,828 | ₹111,468 | ₹222,190 |
| जयपुर | ₹148,340 | ₹136,395 | ₹112,505 | ₹222,310 |
| कानपुर | ₹148,517 | ₹137,181 | ₹112,110 | ₹223,920 |
| लखनऊ | ₹149,470 | ₹136,181 | ₹112,603 | ₹222,920 |
| भोपाल | ₹148,880 | ₹137,557 | ₹112,910 | ₹222,550 |
