Gold Silver Price: लगातार दूसरे दिन चांदी इतने रुपए उछली, सोना हुआ सस्ता, जानें लेटेस्ट रेट

w

PC: India Today

ग्लोबल बुलियन की कीमतों में गिरावट के बाद MCX पर सोने और चांदी के रेट प्री-मार्केट में दबाव में हैं, क्योंकि FOMC मिनट्स ने आने वाली मॉनेटरी पॉलिसी में ज़्यादा सख्त रुख का संकेत दिया है।

आज 19 फरवरी को एमसीएक्स पर सोने का भाव 20 रुपये प्रति 10 ग्राम फिसल गया है और चांदी में 149 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी देखी जा रही है. सोने का रेट आज 155741 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और चांदी का भाव आज 244417 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है.

अंतरराष्ट्रिय बाजार में सोने-चांदी का हाल
सोने की कीमतें स्थिर रहीं, जबकि चांदी ने दो दिन की गिरावट के बाद फिर से तेजी दिखाई। लूनर न्यू ईयर के चलते एशिया के कई बाजार बंद रहे, जिससे ट्रेडिंग सीमित रही और निवेशकों का फोकस अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आगामी ब्याज दर फैसले पर टिका हुआ है।

एशियाई बाजार समय में स्पॉट गोल्ड मामूली गिरावट के साथ लगभग 4,980 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना रहा और 5,000 डॉलर के स्तर से नीचे ही रहा। वहीं स्पॉट सिल्वर उछलकर करीब 76 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।

From Around the web