Gold Price Today: 10 जुलाई को इतनी हो गई सोने और चांदी की कीमत, क्लिक कर जान लें अपने शहर का भाव

ff

ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में तेजी का असर अब घरेलू मार्केट में भी साफ दिख रहा है। 10 जुलाई की सुबह देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। हालांकि, दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड का रेट $4,104.75 प्रति औंस पर पहुंच गया है। इसके चलते घरेलू मार्केट में भी सोने की कीमतों में तेजी आई है। गौरतलब है कि एक दिन पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 350 रुपये की गिरावट आई थी।

आज बड़े शहरों में सोने के रेट  

दिल्ली

24 कैरेट: Rs 1,44,600 प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट: Rs 1,32,560 प्रति 10 ग्राम

मुंबई और कोलकाता

24 कैरेट: Rs 1,44,450 प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट: Rs 1,32,410 प्रति 10 ग्राम

चेन्नई

24 कैरेट: Rs 1,45,320 प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट: Rs 1,33,210 प्रति 10 ग्राम

पुणे और बेंगलुरु

24 कैरेट: Rs 1,44,450 प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट: Rs 1,32,410 प्रति 10 ग्राम

प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:

शहर आज का 22 कैरेट सोने का रेट (₹) आज का 24कैरेट सोने का रेट (₹)
दिल्ली 132560 144600
मुंबई 132410 144450
अहमदाबाद 132460 144500
चेन्नई 133210 145320
कोलकाता 132410 144450
हैदराबाद 132410 144450
जयपुर 132560 144600
भोपाल 132460 144500
लखनऊ 132560 144600
चंडीगढ़ 132560 144600

चांदी की कीमतें

हालांकि, चांदी की कीमत में गिरावट जारी है और 10 जुलाई की सुबह चांदी की कीमत 2,34,900 रुपये प्रति kg दर्ज की गई। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी का स्पॉट रेट $58.96 प्रति औंस है।

सोने और चांदी की कीमतें न केवल घरेलू डिमांड और सप्लाई पर निर्भर करती हैं, बल्कि ग्लोबल आर्थिक स्थिति, डॉलर एक्सचेंज रेट, ब्याज दरों और इंटरनेशनल मार्केट में उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करती हैं।

From Around the web