Gold Price Today: सोना हुआ और महंगा, चांदी फिसली, जानें 17 सितंबर को क्या है आपके शहर में भाव

d

pc: moneycontrol

देशभर में सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। 17 सितंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,53,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,53,450 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी सोने के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 153600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 140810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 140660 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 153450 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 140810 153600
मुंबई 140660 153450
अहमदाबाद 140710 153500
चेन्नई 140660 153450
कोलकाता 140660 153450
हैदराबाद 140660 153450
जयपुर 140810 153600
भोपाल 140710 153500
लखनऊ 140810 153600
चंडीगढ़ 140810 153600

चांदी की कीमत

सोने से उलट दूसरी कीमती धातु चांदी में गुरुवार को गिरावट है। 17 सितंबर की सुबह चांदी फिसलकर 244900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। 

From Around the web