Gold Price Today, 14 Oct: बुधवार को फिर गिरे सोना चांदी के भाव, क्लिक कर जानें अपने शहर की कीमत

dd

pc: mint

नवरात्रि के शुरुआती दिनों में स्थिरता के बाद, सर्राफा बाजार में पिछले तीन दिनों से लगातार सोने और चांदी की चमक फीकी पड़ती नजर आ रही है। सोने और चांदी दोनों की कीमतों में आई इस तेज गिरावट से ग्राहकों को काफी राहत मिली है। पिछले तीन दिनों में 24 कैरट सोना ₹2,140 और 22 कैरट सोना ₹1,960 तक सस्ता हो चुका है, जबकि चांदी के दाम भी लगातार दो दिनों में ₹5,100 तक नीचे आ चुके हैं। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में आज सोने और चांदी का ताजा भाव क्या है:
 

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर  24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,49,430 ₹1,36,990 ₹1,12,110
मुंबई   ₹1,49,280  ₹1,36,840  ₹1,11,960
कोलकाता  ₹1,49,280  ₹1,36,840  ₹1,11,960
चेन्नई  ₹1,49,280  ₹1,36,840 ₹1,12,390
बेंगलुरू  ₹1,49,280  ₹1,36,840  ₹1,11,960
हैदराबाद  ₹1,49,280  ₹1,36,840  ₹1,11,960
लखनऊ  ₹1,49,430  ₹1,36,990   ₹1,12,110
पटना ₹1,49,330 ₹1,36,890 ₹1,12,010
जयपुर ₹1,49,430 ₹1,36,990 ₹1,12,110
अहमदाबाद ₹1,49,330 ₹1,36,890 ₹1,12,010

लगातार दूसरे दिन टूटी चांदी

सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पिछले दो दिनों में एक किलो चांदी कुल 5,100 रुपये सस्ती हो गई है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में एक किलो चांदी 100 रुपये की नरमी के साथ 2,34,900 रुपये पर बिक रही है, जबकि चेन्नई में यह 2,44,900 रुपये के भाव के साथ सबसे महंगी बनी हुई है।

From Around the web