Gmail Secret Tool: गलती से चला गया ईमेल? जीमेल का यह सीक्रेट फीचर तुरंत कर देगा Unsend, जानें तरीका

x

pc: amarujala

काम की आपाधापी में अक्सर हम अधूरा ईमेल, गलत अटैचमेंट या किसी गलत व्यक्ति को ईमेल भेज देते हैं। भेजने के तुरंत बाद अहसास होता है कि बड़ी भूल हो गई है। जीमेल का 'Undo Send' फीचर इस तरह की स्थिति में आपके लिए वरदान साबित हो सकता है।

वैसे तो जीमेल में ईमेल भेजने के बाद नीचे एक 'Undo' का छोटा सा बटन दिखता है, लेकिन इसका डिफ़ॉल्ट टाइमर केवल 5 सेकंड का होता है। इतने कम समय में गलती पकड़ पाना मुश्किल होता है। अच्छी बात यह है कि आप इस टाइमर को बढ़ाकर 30 सेकंड तक कर सकते हैं, जिससे आपको ईमेल वापस खींचने (Recall) का पूरा समय मिल जाता है।

Gmail में Undo Send का टाइमर कैसे बढ़ाएं (स्टेप-बाय-स्टेप)

ब्राउज़र में Gmail खोलें: अपने कंप्यूटर या फोन के क्रोम ब्राउज़र में gmail.com खोलें (डेस्कटॉप मोड ऑन रखें)।

Settings में जाएं: ऊपर दाईं ओर दिख रहे Gear Icon (सेटिंग्स) पर क्लिक करें और 'See all settings' पर टैप करें।

General Tab चुनें: सबसे पहले दिख रहे 'General' टैब में रहें।

Undo Send का समय बदलें: नीचे स्क्रॉल करने पर 'Undo Send' का ऑप्शन दिखेगा। वहां Send cancellation period को 5 सेकंड से बढ़ाकर 30 seconds पर सेट कर दें।

Save Changes करें: पेज के सबसे नीचे जाकर 'Save Changes' बटन पर क्लिक कर दें।

From Around the web