Health- सुबह उठकर लिजिए एक चम्मच देसी घी, हमेशा रहेंगे फिट

धी

देसी घी का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है ये तो सभी जानते हैं। घी में संयुग्मित लिनोलिक एसिड वजन घटाने में मदद करता है। घी में विटामिन ए, डी, कैल्शियम, फास्फोरस, खनिज और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। कई सेलेब्स अपनी डाइट में एक चम्मच देसी घी भी शामिल करते हैं। घी का सही मात्रा में सेवन करने से वजन नहीं बढ़ता है, साथ ही घी में संयुग्मित लिनोलिक एसिड वजन घटाने में मदद करता है। 

धी


जोड़ों के दर्द से राहत - घी का सेवन करने से आपके शरीर में जोड़ों के दर्द का खतरा कम हो जाता है। घी में विटामिन K-2 होता है। यह विटामिन शरीर में कैल्शियम पहुंचाने का काम करता है जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। घी बालों और त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
याददाश्त बढ़ाता है- देसी घी के सेवन से स्मरण शक्ति बढ़ती है और दिमाग तेज होता है। वहीं घी के सेवन से शारीरिक कमजोरी कम होती है और शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है।

धी


इम्युनिटी बढ़ाता है- घी के सेवन से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जिसके सेवन से हमारे शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। अगर आप घी का सेवन करते हैं तो यह आपके मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार करेगा।
पेट की परेशानी दूर होती है - घी खाने से कब्ज और पाचन संबंधी रोग अपने आप ठीक हो जाते हैं। घी विटामिन ए, डी, ई और के से भरपूर होता है। यह सब आपके पेट को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। इतना ही नहीं घी में पाए जाने वाले अमीनो एसिड बेली फैट को कम करने में भी मदद करते हैं।

From Around the web