Garuda Purana: मरने से 7 दिन पहले से ही दिखाई देने लगते हैं ये संकेत, गरुड़ पुराण में किया गया है खुलासा

y

PC: ranginduniya

हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण में जीवन से लेकर मरण तक के चरण और मृत्यु के बाद की दुनिया के बारे में जानकारी दी गई  है। इसमें इस बारे में जानकारी दी गई है कि जब किसी व्यक्ति की मृत्यु का समय नज़दीक आता है, तो उसके शरीर, मन और परिवेश में कुछ विशेष बदलाव दिखने लगते हैं। इसके अलावा मृत्यु से पहले किस तरह के संकेत दिखाई देते है, इस बारे में भी जानकारी मिलती है। 

1. भोजन में स्वाद न आना, खाने में रूचि कम होना 
 गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत्यु के करीब पहुंचते ही व्यक्ति खाना पीना छोड़ देता है। उसे किसी भी प्रकार के भोजन में स्वाद नहीं आता, चाहे वह उसकी पसंदीदा चीज़ ही क्यों न हो। यह संकेत बताता है कि व्यक्ति की मृत्यु होने वाली है। 

2. छाया और प्रतिबिंब का धुंधला पड़ना
अगर किसी व्यक्ति को पानी, शीशे या किसी अन्य परावर्तक सतह में जब अपना प्रतिबिंब ठीक से नहीं दिखता है, तो इसे एक बड़ा संकेत माना जाता है। ये भी आत्मा की धरती से विदाई का संकेत होता है। 

3. नाक, कान और आंखों का ठीक से काम ना करना 
मृत्यु से ठीक सात दिन पहले व्यक्ति की इन्द्रियां कमजोर होने लगती है। उसकी सुनने, देखने और सूंघने की शक्ति कमजोर होने लगती है। वह अपने आस पास के लोगों की आवाजों को ठीक से नहीं सुन पाता और दिखना भी कम हो जाता है। 

4. पालतू पशु-पक्षियों का व्यवहार असामान्य हो जाना
गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत्यु से पहले घर पालतू पशु पक्षियों के व्यवहार में भी बदलाव आने लगता हैं। वे उस व्यक्ति से दूर भागते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जानवरों में अदृश्य ऊर्जाओं को देखने की श्रमता होती है। 

5. शरीर का तापमान असमान्य हो जाना
गरुण पुराण के अनुसार, मृत्यु से कुछ दिन पहले व्यक्ति के हाथ-पैर या तो बहुत ठंडे पड़ने लगते हैं या तापमान जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाता हैं। यह संकेत शरीर की ऊर्जा का धीरे-धीरे समाप्त होने का सूचक है।

6. सपनों में दिव्य या मृत पूर्वजों का दिखना
यदि किसी व्यक्ति को अपने सपनों में कोई पूर्वज दिखाई दे तो ये संकेत हैं कि वे उन्हें बुला रहे है। यह मृत्यु का एक महत्वपूर्ण संकेत माना जाता है।  

This news has been sourced and edited from ranginduniya

From Around the web