Flipkart Sale: महंगे स्मार्टफोन पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट, बिग बिलियन डेज सेल में मिल रहे आकर्षक ऑफर्स, आप भी जान लें डील्स

SS

दिवाली से पहले आने वाली सेल का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज़ सेल 9 अक्टूबर से सभी के लिए शुरू हो गई है। यह सेल फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए 24 घंटे पहले शुरू हो गई थी।आज से  यह सेल सभी कस्टमर्स के लिए शुरू हो गई है। फ्लिपकार्ट सेल में कस्टमर्स को होम अप्लायंसेज, होम एक्सेसरीज़ और स्मार्टफोन्स बहुत कम कीमत पर खरीदने का मौका मिलेगा। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही जबरदस्त डील्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। 

आईफोन 17
आईफोन 17 अब फ्लिपकार्ट सेल में 79,999 रुपये की कीमत पर मिल रहा है। सितंबर में कीमत बढ़ने के बाद कंपनी ने इस आईफोन मॉडल की कीमत 99,900 रुपये रखी थी। हालांकि, अब फ्लिपकार्ट सेल में आपको यह आईफोन ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ कम कीमत पर खरीदने का मौका मिलेगा। कंपनी इस डिवाइस की खरीद पर बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। जिससे कस्टमर्स को ज़्यादा फायदा हो सकता है।

iPhone 15
अगर आप iPhone 15 खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह स्मार्टफोन Flipkart पर Rs 63,999 की कीमत पर मिल रहा है। असल में, इस iPhone डिवाइस की MRP Rs 74,900 है। आमतौर पर यह iPhone Rs 67,999 तक की कीमत पर मिलता है। हालांकि, अब इस डिवाइस की कीमत और कम कर दी गई है। अब Flipkart पर ग्राहकों को iPhone 15 का 128GB वेरिएंट Rs 63,999 की कीमत पर खरीदने का मौका मिलेगा।

Samsung Galaxy A36 5G
Samsung की Galaxy A सीरीज़ का Samsung Galaxy A36 5G स्मार्टफोन अब सिर्फ़ Rs 25,999 की कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन की MRP Rs 39,499 है। यह कीमत फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। इस डिवाइस में 5000mAh की बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मिलेंगे।

ओप्पो A14 प्लस 5G
ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 8000mAh की बैटरी और 144Hz का डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन पहले फ्लिपकार्ट पर 29,999 रुपये में मिल रहा था। हालांकि, अब इस डिवाइस की कीमत घटाकर 25,999 रुपये कर दी गई है।

पोको X8 5G
पोको स्मार्टफोन में 9000mAh की बैटरी और स्नैपड्रैगन 6S Gen 4 प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह स्मार्टफोन सेल में 24,999 रुपये की कीमत पर मिल रहा है। पहले इस स्मार्टफोन की कीमत 26,999 रुपये थी।

From Around the web