EPFO Big Update: EPFO का बड़ा खुलासा! 31 लाख इनएक्टिव PF अकाउंट में फंसे हैं 9,330 करोड़ रुपये, जानें डिटेल्स

एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। RTI से मिली जानकारी के मुताबिक, 31 मार्च 2026 तक देश में 30.91 लाख इनएक्टिव PF अकाउंट हैं और इनमें 9,330 करोड़ रुपये की अनक्लेम्ड रकम फंसी हुई है।
यह जानकारी तब सामने आई जब केंद्र सरकार ने EPF स्कीम 2026 लागू की। यह नई स्कीम 29 जून 2026 से लागू की गई है। यह 1953 की पिछली EPF स्कीम की जगह लेगी। नई स्कीम का मकसद EPF नियमों को आसान बनाना और सर्विसेज़ को डिजिटल बनाना है।
RTI में मिले डेटा के मुताबिक, 31 मार्च 2025 तक 31.83 लाख इनएक्टिव अकाउंट थे। यह आंकड़ा एक साल में 92 हजार घटकर 30.91 लाख हो गया है। साथ ही, अनक्लेम्ड रकम में 851 करोड़ रुपये की कमी आई है। यह कमी 10,181 करोड़ रुपये से घटकर 9,330 करोड़ रुपये हो गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह रकम इतनी बड़ी है कि मौजूदा अनुमान के मुताबिक, इससे देश में तीन नए IIT बनाए जा सकते हैं। लेकिन RTI में EPFO ने गोपनीयता का हवाला देते हुए आधार से जुड़े डॉर्मेंट अकाउंट्स की डिटेल्स, 5 लाख रुपये से ज़्यादा बैलेंस वाले अकाउंट्स की जानकारी और ऑटो-सेटलमेंट डेटा देने से मना कर दिया है।
