EPF News : 40 साल की उम्र में नौकरी छोड़ दी तो क्या 58 साल की उम्र तक अकाउंट में ब्याज जमा होगा? क्या है नियम? जानें

n

PF को लेकर नए नियम आए हैं। अक्सर लोग नौकरी छोड़ने या करियर में ब्रेक लेने के बाद अपने PA अकाउंट को लेकर परेशान रहते हैं। खासकर वे लोग जो 40 या 45 की उम्र में नौकरी छोड़ देते हैं। उन्हें लगता है कि रिटायरमेंट तक उनके प्रोविडेंट फंड (PF) अकाउंट पर ब्याज मिलना बंद हो जाएगा। एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के नियमों के तहत, नौकरी छोड़ने के बाद भी PF अकाउंट में जमा रकम पर ब्याज मिलता है। हालांकि, इसके लिए कुछ नियम और शर्तें रखी गई हैं।

अगर आप 40-45 साल की उम्र में नौकरी छोड़ भी देते हैं, तो भी आपका PF अकाउंट तुरंत बंद नहीं होता है। इसके उलट, आप 58 साल की उम्र तक अपने PF अकाउंट में जमा रकम पर ब्याज पाते रह सकते हैं। यानी, नौकरी छोड़ने के बाद भी आपका PF फंड बढ़ता रहेगा। हालांकि, आपको PF अकाउंट से जुड़े नियम पता होने चाहिए।

क्या 58 साल की उम्र के बाद आपको PF पर ब्याज नहीं मिलेगा?

अगर आपकी उम्र 58 साल है, तो यह उम्र रिटायरमेंट मानी जाती है। इस उम्र के बाद भी अगर आपने अपने PF अकाउंट में पैसे जमा किए हैं, तो आपको उस रकम पर कोई नया ब्याज नहीं मिलेगा। ऐसे में 58 साल की उम्र के बाद आपके PF अकाउंट पर ब्याज मिलना बंद हो जाएगा।

नौकरी छोड़ने के बाद PF निकालने के क्या नियम हैं?

अगर आपने नौकरी छोड़ दी है, तो आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से PF की रकम का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेरोज़गारी के दौरान आप PF अकाउंट से एक तय हिस्सा निकाल सकते हैं और बाकी रकम बाद में अपनी मर्ज़ी से निकाल सकते हैं। अगर आपने सरकारी नौकरी ज्वाइन कर ली है, तो आप पुराने PF अकाउंट को नए PF अकाउंट में बदल सकते हैं।

PF अकाउंट कब इनएक्टिव हो सकता है?

अगर आप नौकरी छोड़ने के बाद लंबे समय तक PF अकाउंट में कोई इन्वेस्टमेंट नहीं करते हैं, तो आपका अकाउंट इनएक्टिव हो सकता है। नई नौकरी मिलने के बाद आप अपने पुराने PF अकाउंट को नए अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। यानी आपको किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

From Around the web