नहीं चाहते कोई नहीं पढ़ पाए आपकी प्राइवेट WhatsApp Chat? बस कर दें ये छोटी सी सेटिंग

PC: TV9BHARATVARSHA
व्हाट्सएप पर हम सिर्फ सामान्य बातचीत ही नहीं करते, बल्कि कई बार ऐसी निजी बातें भी होती हैं जिन्हें हम नहीं चाहते कि कोई दूसरा व्यक्ति पढ़े। अगर आपका फोन घर में किसी और के हाथ में चला जाता है या कोई आपकी व्हाट्सएपचैट खोलने की कोशिश करता है, तो Chat Lock फीचर आपके लिए काफी काम का हो सकता है।
व्हाट्सएपका Chat Lock किसी खास चैट को सामान्य Chat List से अलग करके एक सुरक्षित फोल्डर में रख देता है। खास बात यह है कि लॉक की गई चैट के मैसेज नोटिफिकेशन में भी सामान्य तरीके से दिखाई नहीं देते।
किसी व्हाट्सएप चैट को लॉक कैसे करें?
सबसे पहले व्हाट्सएप खोलें और उस चैट पर जाएं जिसे आप लॉक करना चाहते हैं। अब ऊपर दिखाई देने वाले Contact या Group Name पर टैप करें। यहां आपको चैट लॉक का विकल्प मिलेगा।
अब चैट लॉक को ऑन करें और फोन के Fingerprint, Face Unlock या Screen Lock से अपनी पहचान की पुष्टि करें। इसके बाद वह चैट लॉक हो जाएगी।
लॉक होने के बाद यह बातचीत सामान्य Chat List में आसानी से दिखाई नहीं देगी। इसे देखने के लिए व्हाट्सएप में लॉक्ड चैट्स सेक्शन खोलना होगा और अपने डिवाइस की सुरक्षा प्रक्रिया से उसे अनलॉक करना होगा।
लॉक्ड चैट की नोटिफिकेशन भी रहेगी प्राइवेट
चैट लॉक का सबसे उपयोगी हिस्सा नोटिफिकेशन्स से जुड़ा है। लॉक की गई चैट से आने वाले मैसेज का पूरा कंटेंट नोटिफिकेशन में प्रदर्शित नहीं होता। इससे आसपास मौजूद लोगों को आपके निजी मैसेज के बारे में पता चलने की संभावना कम हो जाती है।
