'पता नहीं अमिताभ जी ने जया जी को क्यों चुना है?' राखी सावंत ने बिग बी की पर्सनल लाइफ पर किया बड़ा कमेंट, बोल दी ऐसी बात..

s


टीवी और बॉलीवुड की 'ड्रामा क्वीन' कही जाने वाली राखी सावंत एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में हैं। अपनी पर्सनल लाइफ, शादी, रिलेशनशिप और बोल्ड बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली राखी ने अब सीधे बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित बच्चन परिवार पर निशाना साधा है। अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन को लेकर राखी के बयान इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

राखी सावंत ने हाल ही में पॉडकास्ट 'फिल्मी ज्ञान' में हिस्सा लिया। इस पॉडकास्ट में उनसे इंडस्ट्री, करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर कई सवाल पूछे गए। इस दौरान राखी ने अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन की प्राइवेट लाइफ पर खुलकर कमेंट किया। राखी के बयानों ने कई लोगों को चौंका दिया है, और उनके बोल्ड अंदाज ने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है।

अमिताभ-रेखा के रिश्ते पर सीधा कमेंट

राखी सावंत ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन की लव लाइफ पर सीधा कमेंट करते हुए कहा, ‘अमित जी, रेखा जी को अपना बना लो। आजकल दो पत्नियां रखने का ट्रेंड है। आपकी एक ही लाइफ है, जैसे चाहो जियो। कभी-कभी दिल में आता है, आप ऐसे थे, वैसे थे।’ इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया।

इतने पर ही नहीं रुकीं, राखी ने सीधे जया बच्चन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘मुझे अभी भी समझ नहीं आ रहा कि अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन को क्यों चुना। उन्होंने रेखा जी को क्यों नहीं चुना?’ इसके अलावा राखी ने जया बच्चन के फैशन सेंस और लुक पर भी तंज कसा। ‘जया बच्चन जी तो ठीक से सलवार-कमीज भी नहीं पहनतीं। वह बहुत अमीर हैं। जया जी, आप मुझे अपनी बर्थडे पार्टी में बुलाओ, मैं आपको एक अच्छा सूट गिफ्ट करूंगी। अपने बाल कलर करवा लो, थोड़ा बोटॉक्स करवा लो।’ उन्होंने कहा, ‘आखिरकार, आपके पति अमिताभ बच्चन हैं।’

‘मैं रेखा जी को चुनूंगी’

राखी सावंत ने एक और विवादित बयान देते हुए कहा, ‘अगर कोई मुझसे जया जी और रेखा जी में से किसी एक को चुनने को कहेगा तो मैं निश्चित रूप से रेखा जी को चुनूंगी।’

From Around the web